Monday, April 6, 2026
20.1 C
Bhopal

भोपाल में कार की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत

भोपाल के बैरसिया इलाके में सिरोंज रोड पर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों एक बाइक पर सवार थे। शादी में शामिल होने के लिए निकले थे। सामने से आ रही KUV कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी। एक्सीडेंट के बाद कार भी पलट गई थी। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे में दो युवकों की रविवार रात में ही मौत हो गई।

एक ने इलाज के दौरान सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया। तीनों की बॉडी हमीदिया हॉस्पिटल में पीएम के बाद सोमवार दोपहर को परिजनों को सौंप दी गई हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

नीरज पिता कल्याण सिंह केवट (16) शुभम कुशवाह पिता प्रेम सिंह कुशवाह (18) और मिथलेश कुशवाह (21) तीनों ग्राम सागोनी गुनगा के रहने वाले थे। नीरज और शुभम गांव के स्कूल में एक साथ नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। मिथलेश मजदूरी करता था। नीरज के मौसेरे भाई की शादी शमशाबाद में रविवार को थी, जिसमें शामिल होने के लिए नीरज दोनों दोस्तों को लेकर रविवार की शाम को गांव से निकला था।

प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

तीनों को हादसे के बाद लांबाखेड़ा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचाया गया था। तीनों शव का एक साथ हमीदिया हॉस्पिटल में पीएम कराया गया। पीएम के बाद बॉडी परिजनों के सुपुर्द कर दी गई हैं।

एयरबैग्स से बची कार सवार लोगों की जान

पुलिस ने बताया कि हादसे के समय कार में परिवार सवार था। कार के एयरबैग्स खुल गए थे। इसके चलते कार सवार चारों लोगों की जान बच गई। हालांकि, हादसे के बाद चारों लोग मौके से रवाना हो गए थे। वह कहां है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। आस-पास के अस्पतालों में तस्दीक की जा रही है।

Hot this week

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img