Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

व्यापारियों से बदसलूकी-धमकी के आरोप पर टीआई सप्रे लाइन अटैच

भोपाल देहात क्षेत्र में पदस्थ थाना प्रभारी आशीष सप्रे को सोमवार दोपहर एसपी रामशरण प्रजापति ने लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया। आदेश में टीआई को तत्काल प्रभाव से लाइन में आमद देने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि 24 घंटे में ही यह आदेश निरस्त कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार टीआई को लाइन अटैच करने की कार्रवाई पशु मेले को शिफ्ट कराने की धमकी देने और व्यापारियों से बदसलूकी के आरोपों के बाद की गई थी। लाइन अटैच किए जाने की खबर मिलते ही टीआई आशीष सप्रे ने आपत्ति जताते हुए सोमवार शाम एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी सफाई दी, मगर एसपी ने उनके पक्ष को स्वीकार नहीं किया और लाइन में आमद लेने के आदेश पर कायम रहे।

कुछ ही घंटों में दूसरा आदेश

अप्रत्याशित रूप से कुछ ही घंटे बाद एसपी कार्यालय से एक और आदेश जारी हुआ, जिसमें टीआई का लाइन अटैच आदेश निरस्त कर दिया गया। अब टीआई सप्रे अपने पद पर यथावत रहेंगे। हालांकि एसपी रामशरण प्रजापति ने इस फैसले को पूरी तरह प्रशासनिक दृष्टि से लिया गया निर्णय बताया है। उन्होंने मंगलवार को आदेश निरस्त किए जाने की आधिकारिक पुष्टि की।

विरोध प्रदर्शन की चेतावनी ने बदला फैसला?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक टीआई को लाइन हाजिर करने का आदेश सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। संगठनों ने चेतावनी दी थी कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दबाव बढ़ने पर देर रात आदेश वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हुई।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img