Thursday, May 14, 2026
35.1 C
Bhopal

अधेड़ की छेड़छाड़ से तंग किशोरी ने स्कूल छोड़ा

सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग से पड़ोस में रहने वाले 50 साल के अधेड़ ने अश्लील हरकतें की। आरोपी करीब एक साल से छात्रा का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। परेशान होकर उसने स्कूल जाना तक छोड़ दिया था। घटना की शिकायत शनिवार रात पहुंचकर परिजनों ने कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 16 साल की किशोरी इलाके में रहती है। उसने शिकायत करते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला 50 साल का अधेड़ करीब एक साल से उसे परेशान कर रहा है।

आरोपी पहले भी कर चुका था छेड़छाड़

दिसंबर 2023 और जुलाई 2024 में आरोपी नाबालिग के साथ छेड़छाड़ भी कर चुका है लेकिन डर के मारे उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी। किशोरी की खामोशी को देखकर आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और वह उसे स्कूल आते-जाते परेशान करने लगा।

आरोपी के डर से सहमी पीड़िता ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। शनिवार को पीड़िता ने अपनी बहन को आरोपी के बारे में जानकारी दी। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

Hot this week

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

Topics

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img