Sunday, February 22, 2026
22.4 C
Bhopal

कल शहर के बाजारों में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर शनिवार को शहर के प्रमुख बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। भीड़ उमड़ने की संभावना के चलते प्रमुख बाजारों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं साथ ही अस्थाई पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।

पुराने भोपाल में ट्रैफिक व्यवस्था: जनकपुरी, जुमेराती, छोटे भैया चौराहा, घोड़ा नक्कास, हनुमानगंज और आजाद मार्केट जैसे आंतरिक बाजार क्षेत्रों में लोडिंग वाहनों, ऑटो रिक्शा और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था

करोंद, डीआईजी बंगला, सिंधी कॉलोनी और शाहजहांनाबाद से आने वाले चार पहिया वाहन भोपाल टाकीज चौराहे से बाल विहार ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे। भारत टॉकीज से आने वाले दो पहिया वाहन केंद्रीय पुस्तकालय मैदान में पार्क होंगे।

संगम टॉकीज की ओर से आने वाले चार-पहिया वाहन सब्जी मंडी में पार्क होंगे। लखेरापुरा, रंजन पेन कॉर्नर, इतवारा और अन्य इलाकों से चेक बाजार की ओर जाने वाले वाहन सरस्वती प्रशासन और सदर मंजिल में पार्क किए जा सकेंगे। चौक बाजार में भीड़ बढ़ने पर दो पहिया वाहन भी पार्किंग में स्थानांतरित होंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थानों का पालन करें।

न्यू मार्केट- मल्टी लेवल पार्किंग में पार्क होंगे वाहन

न्यू मार्केट में टीटी नगर थाना चौराहे के पास मल्टी लेवल पार्किंग में वाहन पार्क किए जाएंगे। यातायात के दबाव की स्थिति में रंगमहल चौराहे से थाना चौराहे की ओर और टीटी नगर क्रॉस तिराहे से थाना चौराहे की ओर वाहन का आवागमन परिवर्तित किया जाएगा। नागरिकों से अनुरोध है कि पार्किंग व्यवस्था का पालन करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

10 नंबर वन-वे: वंदे मातरम से एंट्री, नेशनल की ओर एग्जिट

10 नंबर मार्केट: वन वे रहेगा। वाहन वंदे मातरम् चौराहा से 10 नंबर मार्केट की ओर प्रवेश करेंगे और 10 नंबर मार्केट तिराहा होते हुए नेशनल अस्पताल की ओर जाएंगे। इसके साथ ही, साढ़े 10 नंबर स्टॉप से भी वाहन 10 नंबर मार्केट तिराहा होते हुए नेशनल अस्पताल जाएंगे।

वाहनों का आवागमन नेशनल अस्पताल से 10 नंबर मार्केट और फिर वंदे मातरम चौराहे की ओर परिवर्तित रहेगा। एमपी नगर और बैरागढ़ में मल्टी लेवल पार्किंग में वाहनों के लिए पार्किंग की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img