Sunday, April 5, 2026
25.1 C
Bhopal

Top News Jan 31, 2022: कानपुर में देर रात कोहराम, बेकाबू बस ने राहगीरों को कूचला, 6 की मौत

Top News Jan 31, 2022: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक इलेक्ट्रिक बस के नियंत्रण खो देने और कई लोगों को कुचलने के बाद छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घटना बीती देर रात टाट मिल चौराहे के पास हुई। हादसे में बस की चपेट में आने से तीन कारें और कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक स्कूटी व बाइक बस में फंसकर करीब पचास मीटर तक घसीटती रही। देर रात तक मृतकों में तीन की ही शिनाख्त हो सकी थी। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। माना जा रहा है कि बस चालक ने शराब का सेवन किया था, क्योंकि इन हादसों के बाद बस अनियंत्रित होकर गलत साइड में चली गई। देर रात पुलिस ने हादसा करने वाले बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सिटी बस संख्या यूपी 78 जीटी 3970 से यह हादसा हुआ। बस को सत्येंद्र कुमार चला रहा था, जो कि हादसे के बाद फरार हो गया था। सिटी बस सेवा के प्रबंधक संचालन डीवी सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे हादसे के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Top News Jan 31, 2022: पढ़िए देश-दुनिया की अन्य बड़ी खबरें

राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग एनसीडब्ल्यू के 30वें स्थापना दिवस समारोह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का थीम “शी द चेंज मेकर” है। इसका मकसद विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देना है।

शिलांग में धमाका, एक संदिग्ध की हुई पहचान: शिलांग के खैदैलाद इलाके में रविवार को शाम साढ़े छह बजे कम तीव्रता का बम धमाका किया गया। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने इस हमले को शांति को बाधित करने की कोशिश करार दिया। राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि हमले के एक संदिग्ध की पहचान हो गई है। पुलिस जल्द ही इस हमले में शामिल अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसेगी।

बम धमाके में आरएसएस कार्यकर्ता घायल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस का एक कार्यकर्ता बम विस्फोट में घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि कल रात हुई घटना के बारे में सूचना मिली। विस्फोट पीड़ित बीजू के घर के पास हुआ। फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। बीजू का यहां मालाबार मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है (प्रेट्र)

Hot this week

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

Topics

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img