Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

ट्रक ने पुलिस वाहन-पिकअप को टक्कर मारी, 3 की मौत

नीमच में मिनी ट्रक ने सड़क किनारे खड़े पुलिस वाहन और पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस वाहन के ड्राइवर और पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग गंभीर घायल हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसा सागरण घाटी के पास महू-नसीराबाद हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे पिकअप को सड़क किनारे खड़ा देखकर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम रुकी। पुलिस पिकअप सवारों से पूछताछ कर रही थी, इसी दौरान पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक फरार है।

कलेक्टर हिमांशु चंद्र, एसपी अंकित जायसवाल और एएसपी नवल सिंह सिसोदिया घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।

पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।

पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरकर कर रहे थे पूछताछ

एएसपी नवल सिंह सिसोदिया ने बताया, पिकअप सवार 6 व्यापारी इंदौर से अजमेर में लगने वाले पशु हाट के लिए जा रहे थे। पिकअप चालक रतलाम से आया था। रास्ते में कुछ देर के लिए रुके। इन्हें देखकर पेट्रोलिंग टीम ने पूछताछ की। पुलिसकर्मी गाड़ी के बाहर खड़े थे और पुलिस वाहन का ड्राइवर गाड़ी में था। वहीं, पिकअप से भी कुछ लोग बाहर थे।

सभी घायल व्यापारी इंदौर रेफर

हादसे में पुलिस वाहन में बैठे ड्राइवर सांवरा भील की मौत हुई है। पिकअप चालक जुबेर और व्यापारी अमजद की मौत हुई है। इसरार, शरीफ, फैजान, जुनेद और समीर को नीमच जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया है। पुलिसकर्मी मन्नू जाट को उदयपुर रेफर किया है। पुलिसकर्मी राजेश धाकड़ का नीमच के निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

इनकी मौत हुई है।

इनकी मौत हुई है।

ड्राइवर के शव पर पुलिसकर्मियों ने पुष्पांजलि अर्पित की

पुलिस वाहन के ड्राइवर के शव के पोस्टमॉर्टम के बाद घर रवाना कर दिया गया है। इस दौरान एएसपी नवल सिंह सिसोदिया, सीसी अभिषेक रंजन सहित थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने मृतक सांवरा भील के शव पर पुष्पांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अभी नीमच अस्पताल में मौजूद हैं। पिकअप सवार दो मृतकों के परिजनों का इंतजार है। उनके आने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

टक्कर के बाद पिकअप वाहन पलट गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर के बाद पिकअप वाहन पलट गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img