Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

मुरैना आरक्षक भर्ती में दो फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए, गिरफ्तार

मुरैना में पुलिस आरक्षक की भर्ती के दौरान मंगलवार को दो फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। भर्ती करने वाले स्टाफ ने फर्जी अभ्यर्थियों के खिलाफ कोतवाली थाने में शाम के समय रिपोर्ट दर्ज करवाई।

जानकारी के अनुसार, मुरैना में SAF की पांचवी बटालियन में पुलिस आरक्षकों की भर्ती चल रही है। इसी दौरान दुर्गेश जाट निवासी मथुरा और मलखान उर्फ रिंकू जाटव निवासी चिन्नौनी के कागजात जांचे गए तो उन पर संदेह हुआ। तत्काल उनकी उंगलियां और अंगूठे की बायोमेट्रिक जांच करवाई गई तो दोनों अभ्यर्थी फर्जी निकले।

तीन लोगों को किया गया राउंडअप

दोनों आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ के आधार पर तीन अन्य लोगों को भी पकड़ा है। पुलिस को शक है कि इनके पीछे बड़ा रैकेट हो सकता है। एसपी समीर सौरभ का कहना है कि दो फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है। तीन अन्य व्यक्तियों को भी राउंडअप किया गया है। मामले में इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img