Thursday, October 29, 2026
20.6 C
Bhopal

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:रुपए भी ऐंठे

भोपाल के महिला थाने में एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आकिब सिद्दीकी नाम के युवक ने शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाएं। जिसके बाद वह शादी करने से मुकर गया। साथ ही उसने युवती से पैसे भी लिए हुए हैं।

शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला थाना की एसएचओ अंजना दुबे ने बताया कि युवती आकिब सिद्दीकी नाम के लड़के से 2023 में किसी अन्य दोस्त के माध्यम से मिली थी। इसके बाद इन दोनों की बातचीत होने लगी। फिर आकिब सिद्दीकी ने युवती से पैसे लिए है।

आकिब ने फरवरी 2024 में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाएं। जब युवती ने उसे शादी करने का कहा तो आकिब ने मना कर दिया। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे जांच की जा रही है। आरोपी की भी तलाश जारी है, अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Hot this week

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1600 लीटर अवैध शराब और लहान जब्त, दो गिरफ्तार

भोपाल: राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने अवैध शराब...

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...

Topics

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img