Saturday, May 2, 2026
24.1 C
Bhopal

जोबट कांग्रेस विधायक का बेटा गुजरात से गिरफ्तार:युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

आलीराजपुर में जोबट से कांग्रेस विधायक सेना पटेल और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल के बेटे पुष्पराज को गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया गया है। पुष्पराज पटेल पर आरोप है कि उससे तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी। उसके खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने दो महीने बाद गिरफ्तारी हुई है।

दामिनी ठाकुर ने 13 सितंबर को अपने घर में फांसी लगा ली थी। परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने 16 सितंबर को पुष्पराज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। परिवार का कहना था कि पुष्पराज युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार था।

आलीराजपुर पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि वो जामनगर में है। पुलिस ने मंगलवार सुबह दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुष्पराज को आलीराजपुर लाया जा रहा है।

दामिनी के मंगेतर को धमकाया, इसलिए सगाई टूटी परिजन ने बताया था कि साल 2019 में लड़की की सगाई वड़ोदरा के एक व्यक्ति से हुई थी, लेकिन पुष्पराज ने उसके मंगेतर को बार-बार धमकी दी। उस पर हमला भी किया, जिसके बाद सगाई टूट गई। दामिनी की 11 सितंबर 2024 में वडोदरा में एक शख्स से दोबारा सगाई हुई। इसके बाद उस व्यक्ति को भी धमकी दी। उसे सगाई तोड़ने के लिए मजबूर किया।

आखिरकार वर पक्ष ने सगाई तोड़ दी। आरोप है कि पुष्पराज ने युवती के मंगेतर और उसके भाई को बुलाया। उन्हें धमकी दी, जिससे सगाई फिर से टूटने की आशंका पैदा हो गई। इससे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।

16 सितंबर की पुष्पराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया। परिजन के बताए गए नंबर की सीडीआर के आधार पर जांच की गई। जिसमें लड़की के स्कूल टाइम के साथी पुष्पराज उर्फ भय्यु पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

दामिनी-पुष्पराज एक ही स्कूल में पढ़ते थे, यहीं से दोस्ती दामिनी की मां आशा ठाकुर नगर पालिका सीएमओ रह चुकी हैं। दामिनी के भाई यश ने बताया कि दामिनी और पुष्पराज दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। वहीं से उनकी दोस्ती थी। यश से पूछा कि क्या दोनों के बीच करीबी रिश्ते थे तो उसने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था। फिर पुष्पराज सगाई होने पर धमकी क्यों देता था, इस पर उसने कहा- पुष्पराज का ये एकतरफा अट्रैक्शन था। दामिनी उसे दोस्त ही मानती थी।

पुष्पराज के पिता महेश पटेल का भी कहना है कि दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों के बीच अफेयर नहीं था। उनसे पूछा कि फिर परिवार धमकाने के आरोप क्यों लगा रहा है तो उन्होंने कहा- ये उनसे पूछिए। मेरे बेटे ने कभी दामिनी को धमकी नहीं दी।

भाजपा बोली- अपराधियों को सलाखों के पीछे डालते हैं पुष्पराज पटेल की गिरफ्तारी पर भाजपा ने कहा कि कांग्रेसी ये भूल जाते हैं कि प्रदेश में भाजपा की मोहन सरकार है। यहां अपराधियों को संरक्षण नहीं बल्कि सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है। प्रियंका-राहुल, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता जो महिलाओं के मुद्दे पर सिलेक्टिव होकर बोलते हैं, वो अपने इस कांग्रेसी विधायक के काले कारनामों और अपराधी बेटे के कृत्यों पर तब भी चुप थे और अब गिरफ्तारी पर भी चुप्पी साधेंगे।

महिला अपराध पर दोहरा चरित्र रखने वाले कांग्रेसियों का इतिहास अत्याचार, अनाचार, अहंकार और शोषण से भरा है। समय-समय पर घटने वाली इस ऐसी दुर्घटनाएं, कांग्रेस को आइना दिखाने के साथ प्रदेश की जनता को महिला विरोधी कांग्रेस के असली चरित्र चित्रण से अवगत कराती हैं।

Hot this week

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

Topics

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img