Tuesday, November 24, 2026
14.1 C
Bhopal

यूक्रेन की राजधानी कीव में हेलिकॉप्टर क्रैश

यूक्रेन की राजधानी कीव में बुधवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, हेलिकॉप्टर क्रैश छोटे बच्चों की देखरेख करने वाले सेंटर और स्कूल (किंडरगार्टन) के पास हुआ। हादसे में 2 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। इनमें होम मिनिस्टर डेनिस मोनास्टिरस्की भी शामिल हैं।

यूक्रेन के अखबार ‘कीव इंडिपेंडेंट’ के मुताबिक- हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 9 लोग जो मारे गए हैं उनमें दो बच्चे हैं। ये किंडरगार्टन में मौजूद थे। बाकी इसी किंडरगार्टन के कर्मचारी हैं। कुल 22 लोग घायल हैं और इनमें 10 बच्चे हैं।

हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। किंडरगार्टन में आग लग गई। कीव के गवर्नर ओलिसिए कुलेबा ने अपने टेलिग्राम चैनल पर कहा- हादसा किंडरगार्टन के करीब हुआ। इसमें बच्चे और वहां के कुछ कर्मचारियों की भी मौत हुई है। 22 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

अफसरों ने अब तक ये नहीं बताया है कि हेलिकॉप्टर कौन सा था और इसके क्रैश होने की वजह क्या थी। ब्रोवेरी दरअसल एक कस्बा है। इसकी आबादी करीब एक लाख है। यह कीव के पूर्व में स्थित है।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img