Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

जहरीले सांपों की तरह आदिवासियों को डस रही भाजपा: उमंग सिंघार

एमपी में आदिवासी दिवस को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। कांग्रेस के नेता आज 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मना रहे हैं और सरकार द्वारा 9 अगस्त को आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित ना किये जाने पर एमपी की भाजपा सरकार को घेर रहे हैं।

धार जिले के टांडा में आदिवासी दिवस पर आयोजित रैली में शामिल होने से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से चर्चा में कहा- विश्व आदिवासी दिवस पर मैं देश और प्रदेश के आदिवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। लेकिन भाजपा आदिवासियों का दमन कर रही है। आदिवासी दिवस पर छुट्टी नहीं की गई। शासन प्रशासन को कह रखा है कि आप ऐसे कार्यक्रम में न जाएं…क्या भाजपा आदिवासियों को देश की मुख्य धारा में नहीं लाना चाहती? भाजपा जहरीले सांप की तरह आदिवासियों को डस रही है।”

होली, राखी मुहर्रम की छुट्‌टी तो आदिवासी दिवस पर अवकाश क्यों नहीं

उमंग सिंघार ने कहा- ये कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हैं। भाजपा जिस तरह से विश्व आदिवासी दिवस का विरोध कर रही है। आप जब हर समाज को छुट्‌टी दे सकते हैं चाहे होली हो, दीवाली हो, राखी हो या मुहर्रम हो। तो विश्व में आदिवासी मनाया जा रहा तो मप्र सरकार को क्या परेशानी है। मुझे लगता है ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा जहरीले सांप पाए जाते हैं भाजपा उसी जहरीले सांप की तरह हो गई है आदिवासियों को ड़सने के लिए। ये आदिवासियों का अपमान है। और आदिवासियों का ये अपमान हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

धार जिले के टांड़ा में आदिवासी दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में रैली निकाली गई।

धार जिले के टांड़ा में आदिवासी दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में रैली निकाली गई।

बीजेपी का जवाब-मोदी के राज में जनजाति वर्ग की बहन राष्ट्रपति बनी
नेता प्रतिपक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा-भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका सम्मान करने वाला राजनीतिक दल है। कांग्रेस ने अपने राजनीतिक 50 साल के सत्ता के इतिहास में कभी भी राष्ट्रपति आदिवासी नहीं बनाया। आज भारतीय जनता पार्टी ने देश के सर्वोच्च पद पर भी अगर किसी को बिठाया है तो वह भी इस जनजाति समाज की महिला हैं। शबरी माता के मंदिर को पूजने और मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन भी किसी ने किए तो वह भी भारतीय जनता पार्टी ने किया है। कांग्रेस ने राजनीतिक उपयोग किया है चाहे जनजाति हो, चाहे अनुसूचित जाति हो, चाहे पिछड़ा वर्ग हो। कांग्रेस वोट के खातिर राजनीति करती रही। भारतीय जनता पार्टी इनको परिवार मानती है इनका सम्मान करती है।
रामेश्वर बोले- उमंग का विकास होने से पूरे आदिवासी समाज का कल्याण नहीं होगा
रामेश्वर शर्मा ने कहा- राम के युग में माता शबरी के झूठे बेर भगवान राम ने खाए और मोदी जी के शासन में मोदी जी के प्रधानमंत्री काल में भारत के सर्वोच्च पद पर भी अगर राष्ट्रपति हैं तो वे बहन अनुसूचित जनजाति वर्ग से ही आती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए उमंग सिंगार आपका कल्याण होने से पूरे जनजाति वर्ग का कल्याण नहीं होगा। ध्यान रखिए अगर पूजना है तो रानी दुर्गावती का इतिहास पढ़ाओ फिर तुम्हें पता चल जाएगा कि अकबर से झगड़ा क्यों हुआ? दोनों हाथों में लड्डू खाने की कोशिश करते हो और अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति का उपयोग करते हो और बाद में उनको परेशानी में डालते हो।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img