Sunday, April 5, 2026
20.1 C
Bhopal

UP: नोएडा सेक्टर 24 में एक स्पा सेंटर में लगी आग, हादसे में महिला कर्मचारी समेत दो की मौत

Fire in Spa: नोएडा (Noida) में एक स्पा सेंटर में भीषण आग (Fire In Spa Centre) की खबर सामने आई है।सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के एक स्पा सेंटर में भयंकर आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। खबर के मुताबिक स्पा सेंटर में मौजूद एक महिला कर्मचारी समेत दो लोग इसकी चपेट में आ गए। वैसे आग लगने की इस घटना की जानकारी फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बचाव एवं राहत कार्य शुरु किया। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

बताया जा रहा है कि ये घटना गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे की है, जब नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में मौजूद एक स्पा सेंटर में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वैसे आग लगने की खबर के बाद पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं थी। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम जब तक आग की लपटों के बीच स्पा सेंटर के भीतर पहुंची, तब तक दो लोग आग में बुरी तरह से झुलस चुके थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों के नाम राधा और अरुण आनंद बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। खबरों के मुताबिक ये स्पा सेंटर अवैध रूप से चलाया जा रहा था।

Hot this week

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img