Thursday, June 25, 2026
32.5 C
Bhopal

UP 3rd Phase Voting: यूपी में तीसरे चरण में 59 सीटों पर हुआ 60 फीसदी मतदान, 627 उम्‍मीदवारों का भाग्‍य EVM में बंद

UP 3rd Phase Voting: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण का मतदान रविवार को समाप्त हो गया है। इस दौरान 59 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। रविवार को 16 जिलों की 59 सीटों पर 60.18 प्रतिशत वोट पड़े। पिछले विधानसभा चुनाव में इसी क्षेत्र में 62.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। झड़प और मारपीट की छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्वक हुआ। मतदान खत्म होने के साथ ही इस चरण के 627 प्रत्याशियों का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो गया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर और महोबा जिलों में मतदान हुआ। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को इन जिलों में 49, सपा को आठ और बसपा व कांग्रेस को एक-एक सीटें मिली थीं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सबसे ज्यादा 69.05 प्रतिशत मतदान ललितपुर जिले में हुआ। वहीं सबसे कम 55.69 प्रतिशत वोटिंग कानपुर नगर में हुई। तीसरे चरण में सूबे के जिन 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ, उनमें सबसे ज्यादा 71 प्रतिशत वोटिग ललितपुर की मेहरौनी सीट पर हुई। वहीं कानपुर की आर्यनगर सीट पर सबसे कम 50.26 प्रतिशत मतदान हुआ। कानपुर की किदवई नगर सीट पर 50.4 प्रतिशत तो कल्याणपुर सीट पर 50.9 प्रतिशत मतदान हुआ।

वोटिंग प्रतिशत में पंजाब से रहा यूपी पीछे

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में रविवार को पंजाब की सभी 117 सीटों और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की 59 सीटों पर मतदान हुआ। मताधिकार के प्रयोग में उत्तर प्रदेश की तुलना में पंजाब आगे रहा। चुनाव आयोग के अनुसार पंजाब में 63.94 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि उत्तर प्रदेश में 60.18 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई। पंजाब में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ, वहीं उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत सुबह सात बजे हुई।

मैनपुरी में भिड़ंत, फायरिंग

मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव दिबलपुर में मतदान के दौरान सपा और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। फायरिग भी हुई। मैनपुरी शहर के अवध नगर मोहल्ले के मतदान केंद्र पर शाम लगभग पौने छह बजे फर्जी मतदान के विवाद में फायरिग हो गई जिसमें अमन पांडेय नामक एक भाजपा कार्यकर्ता गोली लगने से घायल हो गया। झांसी के बबीना विधानसभा क्षेत्र के गांव सिमथरी में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ।

Hot this week

ईडी का बड़ा एक्शन, भोपाल और रीवा-जबलपुर में करोड़ों की जब्ती

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश में बड़ी...

भोपाल: बिजली खंभे पर मरम्मत के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, लाइनमैनों पर लापरवाही का आरोप

​भोपाल। रायसेन रोड स्थित बिलखिरिया क्षेत्र में बुधवार शाम...

भोपाल: क्रिस्टल आइडल सिटी में पानी में मिले जानलेवा बैक्टीरिया, निगम ने जारी किया नोटिस

पीने के पानी में मिला टॉयलेट वाला बैक्टीरिया ​भोपाल। शहर...

Topics

ईडी का बड़ा एक्शन, भोपाल और रीवा-जबलपुर में करोड़ों की जब्ती

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश में बड़ी...

कटारा हिल्स पुलिस ने सुलझाया एक महीने पुराना ‘ब्लाइंड मर्डर’, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने एक महीने पहले इकोलॉजिकल...

भोपाल देहात: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से साइबर ठगों को मात देने की तैयारी

​भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिला भोपाल (देहात) में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img