Monday, April 6, 2026
30.1 C
Bhopal

UP Assembly Election 2022 : अमरोहा में अमित शाह ने सपा पर साधा निशाना, पूछा कहां हैं आजम, अतीक, अंसारी

गृह मंत्री अमित शाह ने अमरोहा में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जनता से पूछा, बताइये आज प्रदेश में कोई बाहुबली बचा है। आजम खान कहांं हैं, अतीक अहमद कहांं हैंं, मुख्तार अंसारी कहांं हैंं। आप सभी जानते हैं कि ये जेल में हैं। क्या कोई और सरकार होती तो ये जेल में होते। भाजपा की सरकार है तो ये जेल में हैं। बहनें सुरक्षित हैं, दंगा करने वाले और कराने वाले गायब हैं। पलायन करने वाले खुद पलायन कर गए हैं। अमरोहा पहुंचने पर सबसे पहले विधायक राजीव तरारा ने गदा देकर गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह प्रचंड आवाज में बोलो- दोनों हाथ उठाइए और 300 के संकल्प की मुट्बांठी बांधकर भारत माता की जय बोलिए। कहा, अमरोहा ऐतिहासिक भूमि है। यहां भगवान चाकेश्वर मंदिर में महादेव विराजमान हैं। मैं उनको प्रणाम करता हूं।

अमित शाह ने जनता से पूछा बताओ, कितने लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। कोई पैसा लिया गया क्या। बोले, अखिलेश कहते थे कि ये तो मोदी टीका है मैं न लगवाउगा, बाद में अखिलेश ने भी लगवाया, जो लोग प्रदेश की जनता की जान जोखिम में डालते हैं, उन्हें यूपी का मुख्यमंत्री बनने का कोई अधिकार नहींं है। भाई-बहनों मुझे बताओ कि ये धारा 370 जो थी, उसे हटाना चाइये या नहीं, मोदी ने धारा 370 हटा दी।

अखिलेश कहते थे कि 370 हटने पर खून की नदियां बहेगी लेकिन, वहां पर एक मच्छर नहीं मरा बोले, मैं यहां आपसे पूछने आया हूं ग़जरौला वालोंं, 2012-13 के दंगे याद हैं या नहीं, यूपी में भाजपा की सरकार में कोई दंगा हुआ क्या, कर्फ्यू लगा क्या। इन पांच साल में लूट में 62% प्रतिशत की कमी आई, दुष्कर्म में 50% कमी आई है। एक करोड़ 67 लाख गैस सिलेंडर दिए हैंं। 15 करोड़ लोगों को कोरोना काल मेंं अनाज दिया, 42 लाख गरीबोंं के आवास बनाए।

Hot this week

भोपाल: पार्टी में शोर मचाने से रोका तो बीटेक छात्र ने मारी गोली, दो घायल

राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में देर रात खूनी...

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img