Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

विधानसभा की नवगठित समितियों की पहली बैठक

मप्र विधानसभा की समितियों की आज पहली बैठक हो रही है। इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ समितियों के सदस्य और सभापति मौजूद रहे। इस बैठक में संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अपने विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते शामिल नहीं हुए। स्पीकर तोमर के साथ डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, लोकलेखा समिति के सभापति भंवर सिंह शेखावत, विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह मौजूद रहे।

मालद्वीव, स्विटजरलेंड घूमने से अच्छा प्रदेश के दौरे करें
समितियों की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा- आप सब लोग विभागीय दृष्टि से पूरे प्रदेश का दौरा भी कर सकते हैं। कई बार लोग मालद्वीव, स्विटजरलैंड दुनिया भर में घूमने जाते हैं। अपने मप्र में ही ओमकारेश्वर जाएं, उज्जैन महाकाल जाएं, दतिया की पीतांबरा माई के दर्शन करने जाएं। पहले अपने राज्य को ढंग से घूमें उसके बाद राज्य के बाहर जाएं। विदेश घूमने से अच्छा अपने प्रदेश का दौरा करें और देखें की सरकार की व्यवस्थाएं ठीक चल रहीं हैं या नहीं। दौरों का प्रतिवेदन बनाकर दें ताकि सरकार से अपेक्षित सुधार कराया जा सके।
तोमर बोले- कई समितियों के पास लंबी पेंडेंसी
समितियों के सभापति और सदस्यों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि विधानसभा की समितियों का बड़ा महत्व है। जब सत्र नहीं चलता उस दौरान इन समितियों का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। कई समितियों के पास लंबे समय से बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं। जैसे आश्वासन समिति के पास लंबे समय से मामले पेंडिंग हैं। सदस्यों को जो आश्वासन दिए गए उनपर क्या हुआ। इसको लेकर व्यापक चर्चा इन समितियों की बैठक में होनी चाहिए।

इन समितियों में ये विधायक शामिल

  • लोक लेखा समिति- भंवर सिंह शेखावत इस समिति के सभापति हैं। जयंत मलैया, भूपेन्द्र सिंह, मीना सिंह, संजय पाठक, हरिशंकर खटीक, राजेन्द्र पांडेय, चंद्रशेखर देशमुख, रीति पाठक, हेमंत कटारे, रजनीश सिंह इसके सदस्य हैं।
  • प्राक्कलन समिति- इस समिति में अजय बिश्नोई सभापति हैं। ओमप्रकाश धुर्वे, मालिनी गौड़, रामेश्वर शर्मा, आशीष गोविंद शर्मा, रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, डॉक्टर चिंतामणि मालवीय, अभय मिश्रा, दिनेश जैन बोसख् संजय उइके इसके सदस्य हैं।
  • सरकारी उपक्रमों संबंधित समिति- उषा ठाकुर इस समिति की सभापति हैं। इस समिति में सुरेंद्र पटवा, हरि सिंह रघुवंशी, सूर्य प्रकाश मीणा, प्रहलाद लोधी, डॉक्टर योगेश पंडाग्रे, राकेश शुक्ला (गोलू) फूल सिंह बरैया, हेमंत कटारे, विपिन जैन सदस्य हैं।
  • अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के कल्याण संबंधी समिति में विसाहू लाल सिंह सभापति हैं। जय सिंह मरावी, डॉ प्रभु राम चौधरी, उमा देवी खटीक, पन्नालाल शाक्य, राजेंद्र मेश्राम, कालू सिंह ठाकुर, चंदर सिंह सिसोदिया, सुरेश राजे, राजन मंडलोई, हीरालाल अलावा इसके सदस्य हैं।
  • स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति- रमेश मेंदोला इस समिति के सभापति हैं। शैलेंद्र जैन, अशोक रोहाणी, विश्वामित्र पाठक, हेमंत खंडेलवाल, राजेश सोनकर, घनश्याम चंद्रवंशी, दिव्यराज सिंह, डॉ सतीश सिकरवार, जयवर्धन सिंह और सचिन यादव इसमें सदस्य हैं।
  • पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति- इस समिति में महेंद्र हडिया सभापति हैं। दिनेश राय मुनमुन, मनोज चौधरी, हजारीलाल दांगी, संदीप जयसवाल, अरुण भीमाबाद, अमर सिंह यादव, मोहन सिंह राठौर, दिनेश गुर्जर, राजेंद्र भारती और सिद्धार्थ कुशवाहा इसके सदस्य हैं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img