भोपाल में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तेरह शटर के पास कलियासोत डैम में एक महिला ने कूदकर जान दे दी। रातीबड़ पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है।
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के समय महिला के साथ दो सहेलियां भी थीं। कॉल पर बात करते हुए उसने अचानक डेम में छलांग लगा दी थी।
रातीबड़ थाने के प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि, नेहा पाटिल पति रोहित पाटिल (24) निवासी कोलार दो सहेलियों के साथ शुक्रवार को केरवा डैम घूमने आई थी। इसी बीच किसी का कॉल आया, जिस पर बात करते हुए नेहा ने अचानक डैम में छलांग लगा दी। शव को बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।




