Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

महिला की अंधविश्वास के चलते की हत्या

रतलाम में एक 48 साल की महिला की हत्या अंधविश्वास के चलते की गई। खास बात यह रही की महिला की जेठानी और उसके दो बेटों ने ही उसे मार डाला। उन्होंने महिला को डायन मानकर मारा है। मामला रावटी थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव में दो दिन पहले का है। पुलिस ने जेठानी समेत दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी अमित कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपियों में धन्नाबाई (55) पति बद्री भूरिया, शंकर भूरिया (36), बापु भूरिया (32), तीनों निवासी ग्राम भीमपुरा, थाना रावटी शामिल हैं।

लोहे के पाइप से महिला को मारा दरअसल गुरुवार सुबह महिला नानी बाई उर्फ नर्मदा (पति कैलाश भूरिया) का शव उसके ही घर के बाहर मिला। रात में वह अपने पोते-पोतियों के साथ घर की छत पर सो रही थी। उसी दौरान जेठानी के दोनों बेटे छत पर पहुंचे और धारदार हथियार व लोहे की पाइप से हमला कर दिया।

हमले के बाद महिला को छत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ था, इसी बिंदु पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।

अंधविश्वास बना हत्या की वजह जांच में सामने आया कि मृतिका की जेठानी धन्नाबाई पति बद्री भूरिया, बेटा शंकर (36) और बापु (32) लगातार घर में हो रही बीमारियों और मौतों से परेशान थे। उन्हें शक था कि मृतिका तंत्र-मंत्र करती है और यही सब हो रहा है। अंधविश्वास में आकर तीनों ने षड्यंत्र रचकर महिला की हत्या कर दी।

मामले का खुलासा एसपी अमित कुमार ने शनिवार शाम किया। एएसपी राकेश खाखा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम बनाई गई। टीम में सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, रावटी थाना प्रभारी दीपक मंडलोई, बिलपांक टीआई अयुब खान और अमित कोरी शामिल थे। टीम ने ग्रामीणों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिससे सच्चाई सामने आई।

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

Topics

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img