Monday, April 6, 2026
20.1 C
Bhopal

लुटेरी दुल्हन से शादी करवाने वाली महिला गिरफ्तार:1.70 लाख की हुई थी ठगी

देवास में एक युवक से शादी के नाम पर 1.70 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित दिनेश भाट ने 29 अक्टूबर 2024 को औद्योगिक क्षेत्र थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

दिनेश की पहचान उज्जैन के नौगांव निवासी पिंटु सिंह से हुई थी। पिंटु ने दिनेश की शादी के लिए याकुब, अमृतलाल और राधाबाई से मिलवाया। उन्होंने प्रतिभा नाम की युवती से शादी कराने का वादा किया। प्रतिभा को इंदौर के मांगलिया चौराहा निवासी पिंकी की बहन बताया गया।

कोर्ट मैरिज और मंदिर में हुई थी शादी 26 अक्टूबर 2024 को दिनेश और प्रतिभा की कोर्ट मैरिज और मंदिर में शादी कराई गई। लेकिन शादी के तीन दिन बाद ही प्रतिभा दिनेश के घर से भाग गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया। आरोपियों पर धारा 318(2), 83, 3(5) बीएनएस के तहत केस बनाया गया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई।

अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने पिंटु सिंह, याकुब चाचा, अमृतलाल कुमावत और राधाबाई को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 19 मई को राकेश उर्फ जयंतीलाल धुर्वे को पकड़ा गया। 20 मई को पिंकी और रामभरोसे मेहरा को इंदौर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ जारी

पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह एक रैकेट की तरह काम कर रहे थे, जो शादी के नाम पर ठगी करते थे।

Hot this week

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img