Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

नर्स और शादीशुदा महिला से रेप

इंदौर की हीरानगर पुलिस ने एक निजी अस्पताल की नर्स की शिकायत पर फायनेंस कर्मी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी से 2022 में बडवानी के एक मंदिर में उसकी दोस्ती हुई थी। तब से दोनों एक दूसरे को जानते थे। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

हीरानगर पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 28 साल की नर्स की शिकायत पर हिमांशु उर्फ भट्‌टू चौधरी, निवासी निम्बार्क कॉलोनी बड़वानी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के मुताबिक हिंमांशु से उसकी तीन साल से दोस्ती है। दिसंबर 2023 में हिमांशु इंदौर घूमने आया। बाद में वह सुखलिया में रहने वाले आरोपी के भाई वासुदेव के घर पर जाकर रूके।

यहां पर हिमांशु ने कहा कि वह पीड़िता को पसंद करता है। उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद उसके साथ संबंध बनाए। बाद में हिमांशु इंदौर में ही रहने लगा। यहां एक फायनेंस कंपनी में नौकरी करने लगा। इसके बाद दोनों ने कई बार संबंध बनाए। दिसंबर 2024 में हिमांशु मां की तबीयत खराब होने का कहकर गांव चला गया। इसके बाद हिमांशु ने पीड़िता से बात करना बंद कर दी।

जनवरी 2025 में हिमांशु के बारे में पता लगा कि उसकी शादी होने वाली है। जब पीड़िता बड़वानी पहुंची तो वहां हिमांशु के परिवार के लोग शादी को लेकर राजी नहीं हुए। यहां हिमांशु ने विवाद किया। इसके बाद हिंमाशु अप्रैल 2025 में इंदौर मिलने आया। यहां पर उसने रेप किया। बाद में पता चला कि हिमांशु की दो माह पहले ही शादी हो चुकी है। हिमांशु से बात की तो उसने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।

किराना दुकान संचालक ने किया रेप

इंदौर के सदर बाजार इलाके में किराना दुकान संचालक ने शादीशुदा महिला से दोस्ती कर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर किराना दुकान संचालक के खिलाफ रेप के मामले में केस दर्ज किया है। सदर बाजार पुलिस के मुताबिक 30 साल की महिला की शिकायत पर अल्ताफ पुत्र असलम मंसूरी, निवासी मोहसीन किराना सिकंदराबाद कॉलोनी के खिलाफ मंगलवार को रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला शादीशुदा है और उसका एक बेटा है। उसकी शादी फरवरी 2018 में हुई थी। पति से विवाद हुआ तो दिसंबर 2019 से मायके में रहने आ गई। अल्ताफ से पहचान होने के बाद उससे दोस्ती हो गई। आरोपी ने कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद घर बुलाकर उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी ने इसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार कई बार संबंध बनाए। कुछ दिन पहले अल्ताफ ने कहा कि पति से तलाक हो जाए तो शादी कर लेगा। लेकिन पीड़िता ने कहा कि केस कोर्ट में चल रहा है। उससे शादी में क्या परेशानी है। इस पर अल्ताफ ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने यह बात मंगलवार को अपने परिजनों को बताई। इसके बाद थाने आकर केस दर्ज कराया।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img