Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

भोपाल में 228 बसों में आज फ्री सफर कर रही महिलाएं ; मंत्री-महापौर ने मिठाई खिलाई

रक्षाबंधन पर आज भोपाल की सिटी बसों में महिलाएं फ्री में सफर कर रही हैं। ‘शहर सरकार’ ने रक्षाबंधन पर बहनों को सिटी बसों में फ्री में घूमने का यह गिफ्ट दिया है। महिलाएं रात 9 बजे तक बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी। मंत्री विश्वास सारंग और महापौर मालती राय ने बसों में बहनों को मिठाई भी खिलाई।

भोपाल में कुल 25 रूट पर 368 सिटी बसें दौड़ती हैं। इनमें से 140 बसें पिछले एक महीने से बंद है। ऐसे में शेष बची 228 बसों में सोमवार को महिलाएं सफर कर रही है। महापौर मालती राय ने बताया कि हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को भाई को राखी बांधने के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाना पड़ता है। बहनों को नगर निगम की तरफ से सौगात दी जाती है। इस बार भी यह सौगात दी गई है। बहनों से किराया नहीं लिया जा रहा है।

महापौर मालती राय ने भी महिलाओं को मिठाई खिलाई।

महापौर मालती राय ने भी महिलाओं को मिठाई खिलाई।

मंत्री ने कहा- यह अच्छा कदम
मंत्री सारंग ने बताया कि नगर निगम का महिलाओं के लिए बसों में निशुल्क यात्रा कराने का अच्छा कदम है। बसों में जाकर बहनों को मिठाई खिलाई और बधाई दी है।

पूरे शहर को कवर करती हैं बसें
ये बसें शहर के सभी एरियों को कवर करती हैं। बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत अधिकांश शहरी इलाकों में चलती है।

बस में सफर कर रही महिलाओं ने मंत्री और महापौर के साथ मोबाइल पर सेल्फी ली।

बस में सफर कर रही महिलाओं ने मंत्री और महापौर के साथ मोबाइल पर सेल्फी ली।

एक दिन में डेढ़ लाख यात्री करते हैं सफर
भोपाल में सिटी बसों में एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इनमें 40% तक यानी करीब 60 हजार महिला यात्री शामिल हैं। रक्षा बंधन के दिन यह संख्या 70 हजार तक पहुंच सकती है। नौकरीपेशा के अलावा स्टूडेंट्स भी बसों से आना-जाना करती हैं। किराए के रूप में उन्हें न्यूनतम 7 और अधिकतम 42 रुपए लगते हैं।

Hot this week

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img