Sunday, February 22, 2026
22.4 C
Bhopal

संबंध बनाते समय युवक की हत्या:पति को सुलाकर पड़ोसी के घर गई, मौका देखकर गला घोंट दिया

बरेली में ब्लैकमेलिंग से तंज आकर महिला ने पड़ोसी की हत्या कर दी। उसने अपने पति को नींद की गोलियां खिलाईं। फिर कॉल करके पड़ोसी के घर गई। संबंध बनाते समय गला दबाकर उसे मार दिया।

अगले दिन जब पड़ोसियों ने युवक का दरवाजा खुला देखा तो उसके घर गए। अंदर घर की सीढ़ी पर उसकी लाश पड़ी थी। पुलिस और उसकी पत्नी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर महिला और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने पूछताछ में बताया- उसकी युवक से फोन पर बात होती थी। युवक कॉल रिकॉर्ड करके उसे ब्लैकमेल करके जबरन संबंध बनाता था। इसी से तंग आकर उसने हत्या का प्लान बनाया।अब पढ़िए पड़ोसी महिला का खुलासा…

पहले एक नजर में मामला

SP नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया- 30 जनवरी की सुबह थाना भोजीपुरा के गांव घुरसमसपुर में इकबाल पुत्र स्वर्गीय नजीर अहमद का शव मिला। एक फरवरी को पत्नी शाहनाज ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

शाहनाज ने पड़ोसी इदरीश और उसकी पत्नी रबीना पर इकबाल की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो महिला पुलिस को गुमराह करती रही। लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई। उसने अपना जुर्म कबूल किया।

अब पढ़िए महिला का कबूलनामा… रबीना ने बताया- इकबाल उसका पड़ोसी था। कपड़ों की जरी का काम करता था। वह बाहर से कपड़े लाकर गांव की महिलाओं को बेचता था। जिससे उसका रबीना के घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों के मोबाइल नंबर आपस में शेयर हुए और बातचीत होने लगी।

एक दिन इकबाल ने कपड़े के बहाने मुझे अपने घर बुलाया। कॉल रिकॉर्डिंग सुनाकर मुझे बदनाम करने की धमकी दी और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब मैंने विरोध किया तो मुझे बर्बाद करने की धमकी दी। कहा मेरा घर बर्बाद कर देगा।

इसके बाद इकबाल ने कई बार ब्लैकमेल करके जबरदस्ती संबंध बनाए। लगातार शोषण से परेशान होकर मैंने 29 जनवरी को उसकी हत्या का प्लान बनाया।

पति को नशे की गोली खिलाई रबीना ने बताया- 29 जनवरी को इकबाल पत्नी को मायके छोड़कर अकेला वापस आ रहा था। मैंने फोन कर उसे मिलने बुलाया। इकबाल ने उसे दो नशे की गोलियां दीं। कहा कि ये गोलियां अपने पति को दे दो। रात 8 बजे रबीना ने चाय में गोलियां मिलाकर अपने पति को पिला दीं, जिससे वह गहरी नींद में सो गया।

रात में की इकबाल की हत्या रात करीब 11:40 बजे रबीना ने इकबाल को फोन किया। फिर उसके घर पहुंची। दोनों दीवार के पास बने चबूतरे पर बैठकर बात करने लगे। बातचीत के दौरान इकबाल वहीं शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसी दौरान मौका पाकर रबीना मजाक-मजाक में अपना दोनों हाथ उसके गले पर ले गई और एकदम से गला दबा दिया। सबकुछ इतना तेजी से हुआ कि इकबाल को चिल्लाने का भी मौका नहीं मिला।

जब इकबाल की मौत हो गई, तो उसने लाश को खींचकर उसके घर की सीढ़ियों पर डाल दिया। वापस अपने घर आ गई। महिला ने बताया- मैं इकबाल से इतनी परेशान थी कि मेरे पास खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए कोई और रास्ता नहीं था।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

Topics

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img