Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में ब्रांडेड शराब और कार के साथ युवक गिरफ्तार

भोपाल में पिपलानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 54 लीटर ब्रांडेड अंग्रेजी शराब और एक सेन्ट्रो कार के साथ युवक को गिरफ्तार किया। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने जानकारी के आधार पर प्रेस कॉलोनी आनंदनगर क्षेत्र में घेराबंदी की। कार (एमपी 04 व्ही 7897) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

आरोपी की पहचान लोकेश मीणा (31), निवासी प्रेस कॉलोनी आनंदनगर, पिपलानी, भोपाल के रूप में हुई। कार की तलाशी में ऑफिसर चॉइस, मैक्डोवेल, बेगपाइपर, आरएस और आरसी सहित 54 लीटर ब्रांडेड अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी एक्ट के मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से शहर में शराब की सप्लाई करता रहा है।

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। ऑपरेशन में पुलिस उपायुक्त विवेक कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी और सहायक पुलिस आयुक्त अदिति बी. सक्सेना के मार्गदर्शन में थाना पिपलानी की टीम सक्रिय रही।

कार्रवाई में निरीक्षक चन्द्रिका यादव, उपनिरीक्षक संतोष रघुवंशी, सउनि अजय बाजपेई, प्रआर मुन्ना लाल चौरसिया, आर आशीष, आर मोहर, आर शिवा और आर रेखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

Topics

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img