Friday, October 2, 2026
30 C
Bhopal

भोपाल में जुबेर मौलाना गैंग ने की फायरिंग VIDEO

भोपाल के कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना और उसके गुर्गों ने मंगलवार की सुबह जमकर आतंक मचाया। मंगलवारा के हिस्ट्री शीटर बदमाश साद खान दो ठिकानों पर आरोपियों ने फायरिंग कर वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। दोनों ही थानों की पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। खास बात यह है कि जुबेर 6 महीनों से भोपाल पुलिस के रिकार्ड के मुताबिक फरार चल रहा है। फरारी में रहते हुए उसने दोनों वारदातों को अंजाम दिया है। अब पुलिस आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के दावे कर रही है।

एसीपी राकेश बघेल ने बताया कि मंगलवारा थाने का हिस्ट्री शीटर बदमाश साद खान है। कुछ महीने पहले ही जेल से छूटा है। उसका पुराना विवाद जुबेर मौलाना से चल रहा है। साद का पुश्तैनी मकान छावनी में है। यहां उसकी मां व अन्य रिश्तेदार रहते हैं। जबकि साद फिलहाल ऐशबाग इलाके में रह रहा है। पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की रात साद और जुबेर में सोशल मीडिया पर बहस हुई। दोनों ने एक दूसरे को धमकी भरे मैसेज भेजे और ऑडियो रिकार्ड कर भेज दीं।

दहशत फैलाने की वारदात

आरोपी जुबेर ने ऑडियो सेंड करने के बाद सुबह करीब 5 बजे छावनी में साद के पुश्तैनी मकान के बाहर फायरिंग कर दी। वहां खड़े आधा दर्जन से अधिक वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। इलाके में दहशत फैलाने के बाद आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जुबेर और उसके गुर्गे तीन मोपेड पर सवार होकर आए थे। सभी चाहरों पर कपड़ा बांधे हुए थे।

टीला जमालपुरा में भी की वारदात

छावनी के बाद जुबेर और गुर्गे टीला जमालपुरा के इंद्रा नगर में पहुंचे। यहां साद का साला फैसल रहता है। बदमाशों ने फैसल के घर के बाहर फायरिंग की। इस समय सुबह के 6 बज चुके थे। यहां भी आरोपी दहशत पैदा कर फरार हो गए। मंगलवारा और टीला जमालपुरा पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। दोनों ही मामलों में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रहवासी बोले गोलियों की आवाज से खुली नींद

फैसल के घर के पड़ोस में रहने वाले सलीम ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे अचानक फायरिंग की आवाज आई। एकाएक तीन राउंड फायर किए गए। दहशत में नींद खुली तो कुछ युवक तीनों मोपेड पर सवार दिखे। गालियां देते और पिस्टलें लहराते हुए सभी आरोपी फरार हो गए। वह कौन थे उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस की टीम ने स्पॉट से कारतूस के खोके बरामद किए हैं।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img