Wednesday, May 13, 2026
32.1 C
Bhopal

इंदौर में 8.6 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, आज कोल्ड डे रहने की संभावना

इंदौर में लगातार तीसरे दिन छाए रहे बादलों के कारण दिन व रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली। रविवार के मुकाबले सोमवार सुबह रात तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार सुबह शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.6 डिग्री दर्ज किया गया।

दिन रात के तापमान में गिरावट के कारण सोमवार को इंदौर में शीतल दिन (कोल्ड डे) रहने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार सुबह पश्चिमी हवाएं दो से चार किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। दिन व रात के तापमान में गिरावट के कारण अब लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है। सोमवार सुबह आर्द्रता 81 प्रतिशत तक रही। वहीं दृश्यता तीन हजार मीटर दर्ज की गई। रविवार को आद्रता कम होने से चुभन वाली ठंड का अहसास हुआ था।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण तापमान में गिरावट दिखाई दे रही। इंदौर में सोमवार को शीतल दिन रहने की संभावना है। इंदौर में अगले दो से तीन दिन तो तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दिखाई देगी। इसके बाद तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दिखाई देगी। इंदौर में अगले तीन से चार दिन तक तीव्र ठंड का असर दिखाई देगा। फरवरी माह में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी तापमान में हल्की गिरावट रहेगी और ठंड का असर कम रहेगा।

रविवार को ऐसा रहा तापमान में उतार-चढ़ाव

सुबह 5.30- 13 डिग्री

सुबह- 9.30- 15 डिग्री

सुबह 11.30- 17.4 डिग्री

दोपहर 2.30- 18.6 डिग्री

दोपहर 3.30- 19.3 डिग्री

शाम 4.30- 17.2 डिग्री

शाम 5.30- 16.6 डिग्री

शाम 6 बजे-15 डिग्री

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img