Saturday, July 25, 2026
26.7 C
Bhopal

इंदौर में आवार श्वानों का आतंक, सात बच्चों काे आवारा श्वान ने काटा

शुक्रवार शाम को एमवाय अस्पताल में श्वान काटे जाने के 13 मामले पहुंचे। इनमें से सात बच्चे मूसाखेड़ी क्षेत्र के रामनगर कालोनी में रहने वाले बताए जा रहे हैं। रहवासियों के मुताबिक शुक्रवार शाम छह बजे घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे, तभी एक श्वान उस गली में आया और बच्चों पर लपका। आवारा श्वान से सात से ज्यादा बच्चों को काटा। सभी बच्चों की उम्र चार से नौ साल के बीच है।

कई बच्चों को श्वान ने चेहरे पर दांत गड़ाए और गाल पर दांत गड़ाए, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। बच्चों का गाल का मांस भी लटक गया। श्वान द्वारा बच्चों को घायल किए जाने के बाद उनके स्वजन बच्चों को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। गंभीर रुप से घायल बच्चों कों अस्पताल में चिकित्सकों ने टांके भी लगाए। राम नगर में रहने वाले विकास विश्वकर्मा के मुताबिक उनकी पांच साल की बच्ची और उनके अन्य दोस्त घर के बाहर शाम को खेल रहे तभी के एक श्वान उस पर लपका। बेटी को चेहरे पर श्वान के कांटे गए निशान आए।

राम नगर की रहवासी वंदना घारु के मुताबिक उनकी इस क्षेत्र में दुकान है और उनका नौ साल का बेटा आर्यन घर से दुकान की ओर आ रहा था। वह सीढ़ियां चढ़ रही रहा था कि तभी श्वान उसकी ओर लपका और उसके चेहरे पर काट खाया। इस क्षेत्र के सात ज्यादा बच्चों को श्वान द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया है।

कुछ बच्चों को गंभीर रुप से कुत्ते ने काटा, किया जा रहा उपचार

एमवाय अस्पताल की शिशु रोग विशेषज्ञ डा. सुनील आर्य के मुताबिक अस्पताल में श्वान द्वारा काटे जाने के कारण छह से सात बच्चों को गंभीर रुप से अस्पताल में उपचार के लिए आए है। कुछ के चेहरे पर काटे जाने के निशान है। सभी भी को एंटी रैबिज टीका लगा दिया गया है। कुछ बच्चों का पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में उपचार चल रहा है और उन्हें टीके लगाए जा रहे है।

Hot this week

सिद्धिविनायक ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

​रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमधर कॉलोनी...

ठगी की कमाई से खरीदा 50 ग्राम सोना, सर्राफा कारोबारी का बैंक खाता सीज

​ग्वालियर (विशेष संवाददाता)। शहर में साइबर ठगों द्वारा ठगी...

मप्र में छात्र आक्रोश: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, कई जिलों में प्रदर्शन

​भोपाल/इंदौर। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली...

अशोक बर्णवाल के सीएस बनते ही प्रशासनिक फेरबदल शुरू, सुखवीर सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार

​भोपाल: ​राज्य में नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के कार्यभार...

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

Topics

सिद्धिविनायक ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

​रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमधर कॉलोनी...

ठगी की कमाई से खरीदा 50 ग्राम सोना, सर्राफा कारोबारी का बैंक खाता सीज

​ग्वालियर (विशेष संवाददाता)। शहर में साइबर ठगों द्वारा ठगी...

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

बैरसिया में दर्दनाक हादसा: कांक्रीट मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर युवक की मौत

​भोपाल: ​राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img