Wednesday, May 13, 2026
32.1 C
Bhopal

इंदौर में प्रशासन के हस्तक्षेप से सैटेलाइट हिल्स में आठ लोगों को मिला प्लाट का कब्जा

 प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद भूमाफिया चंपू अजमेरा और कैलाशचंद्र गर्ग की भागीदारी वाली सैटेलाइट हिल्स कालोनी में आठ पीड़ित लोगों को उनके खरीदे गए प्लाट का कब्जा दे दिया गया है। ये वे पीड़ित हैं जिनको चंपू ने प्लाट की रजिस्ट्री तो कर दी थी, लेकिन कब्जा नहीं दिया था। चंपू और गर्ग के बीच विवाद के कारण वर्षों से भूखंड खरीदार परेशान हो रहे थे।

इस कालोनी में लगभग 76 लोग ऐसे हैं जिनको भूमाफिया चंपू ने भूखंड की रजिस्ट्री कर दी थी, लेकिन इसका कब्जा नहीं दिया गया है। इन्हीं भूखंडों पर बाद में गर्ग ने फर्जी तरीके से बैंकों से 110 करोड़ रुपये का लोन ले लिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन द्वारा चंपू और गर्ग पर लगातार यह दबाव बनाया जा रहा है कि वह पीड़ितों को उनके प्लाट सौंपे। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से चंपू और गर्ग से कई दौर की बातचीत के बाद केवल चंपू भूखंड देने के लिए तैयार हुआ है, जबकि गर्ग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

पीड़ितों को हक देने की बात पर चंपू को मिली है जमानत – उल्लेखनीय है कि फीनिक्स टाउनशिप, कालिंदी गोल्ड सिटी और सैटेलाइट हिल्स कालोनी में भूखंड खरीदारों से धोखाधड़ी के कारण ही चंपू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उसे जेल भेजा गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उसे इसीलिए अंतरिम जमानत मिली है कि वह पीड़ितों को उनका हक देगा। इसी कारण चंपू भूखंड के कब्जे देने के लिए तैयार हुआ है। सैटेलाइट हिल्स कालोनी में प्रशासन की टीम ने तीन-चार दिन पहले जमीन का सर्वे किया। इसके बाद इसे कालोनी के नक्शे से मिलान करते हुए लेआउट के आधार पर भूखंडों का आवंटन और कब्जा शुरू किया है।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img