Monday, June 15, 2026
34.7 C
Bhopal

ग्वालियर में थमीं उत्तरी हवाएं, तापमान 7.5 डिसे रिकार्ड, 10 दिन बाद खिली अच्छी धूप

माैसम के मिजाज में मंगलवार काे फिर बदलाव आया और लाेगाें काे कड़ाके की ठंड से राहत मिली। जम्मू कश्मीर से बर्फीली हवाओं का आना बंद हुआ ताे तापमान में भी इजाफा हाेना शुरू हाे गया। आज न्यूनतम तापमान 6.3 डिसे से बढ़कर 7.5 डिसे तक पहुंच गया। साथ ही सुबह खिली धूप ने भी लाेगाें काे राहत प्रदान की है।

आसमान साफ रहने से सुबह से अच्छी धूप निकली। 10 दिन बाद शहर में राहत देने वाली धूप निकली है। इससे दिन के तापमान में उछाल आ सकता है। तापमान सामान्य से ऊपर हाेने की वजह से ठंड से राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में फिर से उत्तरी हवा का आना शुरू हो जाएगा, जिससे ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बन गया था। इससे हवा का रुख दक्षिण पूर्वी हो गया। इससे सात दिनों से जारी कड़ाके की ठंड का सिलसिला थम गया था और दो दिनों से ठंड से राहत थी। दिन व रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना नहीं करना पड़ा था। बीते राेज सुबह आसमान साफ होने से तेज धूप के आसार थे, लेकिन बादलों ने सूरज की घेराबंदी करके रखी। इससे अधिकतम तापमान 19.6 डिसे रिकार्ड हुआ। राजस्थान के कम दबाव के क्षेत्र का असर खत्म हो गया, जिससे मंगलवार को आसमान साफ रहा। इससे दिन में ठंड से राहत रहेगी। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सयस से अधिक रिकार्ड हो सकता है। रात में तापमान बढ़ने से ठंड से राहत रही है। मौसम केंद्र भोपाल के रडार प्रभारी वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि उत्तरी हवा चलने पर तापमान में गिरावट आएगी।

Hot this week

शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के करोंद इलाके में एक...

टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर युवक से 23.84 लाख की धोखाधड़ी

​ग्वालियर। शहर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी...

राऊ में युवक-युवती के साथ रहने पर हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच

​इंदौर। शहर के राऊ इलाके में शनिवार रात उस...

सिवनी: खेत में गुल्ली बीनने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

​बरघाट (सिवनी)। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाटोला...

Topics

शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के करोंद इलाके में एक...

टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर युवक से 23.84 लाख की धोखाधड़ी

​ग्वालियर। शहर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी...

सिवनी: खेत में गुल्ली बीनने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

​बरघाट (सिवनी)। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाटोला...

मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बना: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ...

भोपाल: छोटे तालाब में डूबने से मूक-बधिर किशोर की मौत

​भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img