Tuesday, June 30, 2026
27.6 C
Bhopal

जबलपुर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगे रंग में सराबोर युवा

गणतंत्र दिवस सभी जगह उत्साह से मनाया जा रहा है। एक ओर जहां शहर के शिक्षण संस्थाओं में सुबह—सुबह ध्वज फहराया गया वहीं दूसरी ओर युवा भी इस राष्ट्रीय उत्सव पर तिरंगे के रंग में सराबोर नजर आ रहा हैं।उद्देश्य बस यही ही कि 73वें गणतंत्र की खुशियां मनाने में कोई कमी न रह जाए। रू—ब—रू तो गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी ही जा रही हैं इंटरनेट मीडिया पर भी सुबह से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। कोई गणतंत्र दिवस की विशेषता से भरे संदेशों को साझा कर रहा है तो कोई इंटरनेट मीडिया पर देश अखंडता बनाए रखने के संदेशों को भेज रहा है। चारों ओर बस गणतंत्र दिवस का उल्लास छाया हुआ है।जबलपुर के स्कूलों व महाविद्यालयों में सुबह 8 बजे से ही ध्वज फहाराया जाने लगा। करीब—करीब 9:30 बजे तक सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जा चुका था। एनएसएस इकाई व एनसीसी इकाई के विद्यार्थियों ने शिक्षण संस्थाओं में पहुंचकर इस अवसर पर सहभागिता की।

विद्यालयों में शैक्षणिक स्टाफ ने तिरंग के रंग के परिधान पहनकर उत्सव मनाया। एमएलबी स्कूल की प्राचार्य प्रभा मिश्रा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक तिरंगे रंग की वेशभूषा में मौजूद रहे। महाविद्यालय के विद्यार्थी अपनी—अपनी शिक्षण संस्थाओं में मनाए गए उत्सव की फोटो को भी इंटरनेट मीडिया पर साझा कर रहे हैं। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.कपिल देव मिश्र, शासकीय मानकुंवर महाविद्यालय में प्राचार्य व अतिरिक्त् संचालक उच्च शिक्षा डा. लीला भलावी, शाासकीय होमसाइंस महाविद्यालय में प्राचार्य डा. नंदिता सरकार ने, श्री जानकी रमण महाविद्यालय में प्राचार्य डा. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी साहित अन्य सभी कालेजों में प्राचार्यों ने ध्वज फहराया।

युवाओं ने महाविद्यालयों में हुए समारोह में तो हिस्सा लिया ही साथ ही तिरंगे को हाथ में लेकर खूब पफोटो सेशन कराकर इस दिन को यादगार बनाया। कुछ युवा तिरंगे परिधानों में दिखे तो कुछ छात्राओं ने चूडियों से लेकर चेहरे का मेकअप भी तिरंगे रंग में किया। विद्यार्थी अरविंद शर्मा ने बताया कि हम लोग सुबह रादुविवि में हुए ध्वज रोहण समारोह में शामिल हुए और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लिया। इंटरनेट मीडिया पर भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img