Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

जबलपुर में मासूम के साथ रेप

जबलपुर में नौ वर्षीय मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया। विकलांग आरोपी मासूम का पड़ोसी है। घर के बाहर खेल रही मासूम को आरोपी ने ट्राई-साइकिल में धक्का लगवाने के लिए बोला। फिर शनि दर्शन कराने के बहाने घर में ले जाकर रेप किया। मासूम को लेकर उसकी मां माढ़ोताल थाने पहुंची और रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

माढ़ोताल टीआई के मुताबिक मासूम पांचवीं में पढ़ती है। वह घर के सामने खेल रही थी। दोपहर तीन बजे के लगभग पड़ोस में रहने वाला भगवान सिंह लोधी पहुंचा। मासूम को खेलता देख उसकी नियत खराब हो गई। उसने मासूम को ट्राई-साइिकल में धक्का लगाने के लिए बोला। फिर उसे शनि दर्शन कराने के बहाने अपने घर ले गया। वहां मासूम के साथ आरोपी ने रेप किया।

धक्का देकर भागी

मासूम ने आरोपी को धक्का देते हुए उसके चंगुल से निकल भागी। मां को आपबीती सुनाई। उसके कपड़े देख मां सन्न रह गई। बेटी को लेकर वह माढ़ोताल थाने पहुंची। वहां आरोपी के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img