Tuesday, November 3, 2026
21.1 C
Bhopal

जमीन विवाद में हत्या, पड़ोस के युवक ने वारदात को दिया अंजाम

मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के खुरहान गांव में शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। जमीन विवाद में हत्या की घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। बताया गया कि खुरहान वार्ड दो निवासी स्वर्गीय कुशेश्वर प्रसाद सिंह का छोटा पुत्र सुमन कुमार सिंह (51) शनिवार की सुबह अपने दरवाजे पर थे। इसी दौरान पड़ोस का युवक उनके दरवाजे पर पहुंचे। मौका देखते ही उसने सुमन पर गोली चला दी। पेट में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। चीख-पुकार के बीच घर के लोग पहुंचे। आनन-फानन में परिजन उन्हें आलमनगर सीएचसी ले गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Hot this week

देवास TI हत्याकांड: मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

देवास: टीआइ दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने...

नरवर में मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद

शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़कर...

निवाड़ी जिला अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगी और उत्पीड़न का मामला, दो पर केस दर्ज

निवाड़ी: जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी दिलाने के...

Topics

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img