Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

नशामुक्ति के खिलाफ ‘विश्वास’!:चिकित्सा शिक्षा मंत्री की फिसली जुबान, कहा- प्रदेश सरकार नशामुक्ति के खिलाफ

टीकमगढ़ में मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशामुक्ति के खिलाफ है। जबकि उन्हें कहना था कि हम नशे के खिलाफ हैं। इसका अहसास भी मंत्री को नहीं हुआ। टीकमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग शुक्रवार को समर्पण निधि और भाजपा की जिला प्रबंध समिति की बैठक में शामिल होने टीकमगढ़ पहुंचे थे। सुबह 11 बजे रेस्ट हाउस पहुंच कर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, विधायकों और अफसरों से मुलाकात की।

पत्रकारों ने मंत्री सारंग से शराबबंदी को लेकर सवाल किया। शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के अभियान शुरू करने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशामुक्ति के खिलाफ है। प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि उमा जी और प्रदेश सरकार की मंशा एक जैसी है। प्रदेश सरकार इसी दिशा में काम कर रही है, लेकिन इसमें समय लग सकता है।

भोपाल का नाम हो सकता है भोजपाल

प्रभारी मंत्री डॉ. विश्वास सारंग ने कहा कि ऐसे सभी नाम जो हमें गुलामी की याद दिलाते हैं, उन्हें बदला जाएगा। इसलिए होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम किया गया है। अब भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल करने का प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि इसके पहले भोपाल के हबीबगंज स्टेशन का नाम बदल कर रानी कमलापति किया गया। इसके अलावा] टीकमगढ़ जिले में भी शिवपुरी पंचायत का नाम बदलकर कुंडेश्वर धाम कर दिया गया है।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img