Saturday, October 3, 2026
31.9 C
Bhopal

बीस माह में रुपये दोगुने करने का लालच देकर औरंगाबाद की कंपनी ने इंदौर के कई लोगों से की ठगी

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने औरंगाबाद (महाराष्ट्र) की एक कंपनी के संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न् धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपितों ने इंदौर के कई लोगों के साथ कंपनी में हिस्सेदारी देने और बीस माह में निवेशित राशि दोगुनी करने का लालच देकर 66 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है।

एसपी धनंजय शाह ने बताया कि जांच के बाद रीवो मल्टीनेशनल ट्रेडिंग लिमिटेड के संचालक विनोद माली, संजय वालुंजे, कैलाश शिंदे सहित अन्य लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। कंपनी का मुख्य कार्यालय औरंगाबाद में है। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपित इंदौर में आकर आम जनता और व्यवसायियों को कंपनी के प्लांट और उत्पाद की जानकारी देते थे। इसके बाद प्लास्टिक और घरेलू उत्पादों का उनकी कंपनी में उत्पादन करके हिस्सेदारी के नाम पर और बीस माह में निवेशित राशि दोगुनी कर वापस देने का प्रलोभन देते थे। प्रतिमाह राशि देने का वादा करके दो से तीन माह तक राशि देते और फिर शेष राशि लौटाने से मनाकर देते थे।

कई लोगों से जमा करवा लिए रुपये – कंपनी में अन्य शेयर होल्डर पवन सरसंदे, तात्याराव नीचल, वाल्मीक कीर्तिकर व सतीश गिरनारे हैं। आरोपितों ने सीहोर निवासी प्रशांत वर्मा से 15 लाख रुपये जबकि इंदौर निवासी ब्रजेश श्रीवास्तव से 3 लाख 90 हजार रुपये, सचिन जैन से एक लाख 16 हजार रुपये, श्रीकृष्ण तिवारी से 11 लाख 30 हजार रुपये, राजेशप्रताप सिंह से 22 लाख 10 हजार रुपये सहित करीब 66 लाख 68 हजार रुपये जमा करवा लिए।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img