Saturday, October 31, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में इंजीनियर बहू ने की खुदकुशी

भोपाल के अवधपुरी इलाके में विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। उसके पास सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें ससुराल पक्ष की तारीफ की गई है। सुसाइड नोट में उसने खुद को जिम्मेदार बताया है। उसने लिखा, ‘मैंने बहुत गलतियां की हैं। मुझे दुनिया का सबसे अच्छा ससुराल मिला। मैं चाहती हूं कि पति हमेशा हंसते रहें। आप सबको मेरी मौत से दुःख तो होगा, लेकिन घुट-घुट के जीने से अच्छा है कि मैं मर जाऊं। मम्मी-पापा की बहुत याद आएगी।’कानपुर की रहने वाली आरती उर्फ अनामिका कैथल (26) ने बी.टेक. की पढ़ाई की थी। उसकी शादी दिसंबर 2020 में भोपाल के अवधपुरी में रहने वाले सतीश से हुई थी। पति ऑर्डनेंस फैक्ट्री में नौकरी करता है। रविवार शाम करीब सात बजे सतीश की मां ने आरती की मां को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। इस पर आरती की मां ने तुरंत भोपाल में रहने वाले रिश्तेदारों को बेटी के घर भेजा।

Hot this week

भोपाल पुलिस: चार सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल: भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में लंबी सेवाएं पूरी करने...

Topics

10 लाख के अवैध पटाखे जब्त, दो पर केस दर्ज

उज्जैन: त्योहारों से ठीक पहले पुलिस ने शास्त्री नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img