Friday, October 9, 2026
26.5 C
Bhopal

महाशिवरात्रि पर उज्जैन में बनेगा दीप जलाने का रिकार्ड, सीएम शिवराज सिंह चौहान भी आएंगे

 धर्मनगरी में महाशिवरात्रि पर शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव होगा। पूरे शहर में 21 लाख दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के किनारे 13 लाख दीप एक साथ प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शहर में कुल 21 लाख दीये जलेंगे। सामाजिक संगठनों के साथ स्थानीय प्रशासन और गिनीज बुक आफ विश्व रिकार्ड की टीम ने सोमवार को इसकी तैयारी पूरी कर ली। महोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल होंगे।नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी कंपनी के कार्यकारी निदेशक अंशुल गुप्ता ने कहा है कि उज्जैन का नाम विश्व मंच पर स्थापित करने को शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव मनाया जा रहा है। दीप प्रज्वलित करने को राज्य आनंद संस्थान, स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों के साथ 17593 स्वयंसेवकों ने पंजीयन कराया है।

मंगलवार शाम सात बजे स्वयंसेवक इन दीपों को प्रज्वलित करेंगे। इसके अलावा महाकाल मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, कालभैरव मंदिर, गढ़कालिका, सिद्धवट मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, टावर चौक सहित सार्वजनिक एवं निजी स्थानों पर आठ लाख दीप प्रज्ज्वलित होंगे। दीये में तेल भरने, बाती लगाने व अन्य सारी तैयारी शाम पांच बजे तक पूरी करना सुनिश्चित किया है।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

Topics

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img