Tuesday, April 28, 2026
31.1 C
Bhopal

इंदौर के एमवाय अस्पताल से भागा रतलाम में पांच लोगों से मारपीट करने वाला कैदी

इंदौर के एमवाय अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती रतलाम के सर्किल जेल (जिला जेल) का विचारधीन कैदी सोमवार सुबह पुकिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। वह दस दिन पहले स्टेशन रोड थाना क्षेत्र से करीब दो सौ मीटर दूर लोकेंद्र भवन रोड पर उत्पात मचा कर दुकानदारों व सीएसपी के वाहन चालक पर हमला करने का आरोपित है।

गौरतलब है कि 11 फरवरी की सुबह आरोपित 32 वर्षीय कालूसिंह उर्फ कलम पुत्र अमरसिंह बारेला निवासी ग्राम सिरवेल थाना भगवानापुरा जिला खरगोन हाथ में लोहे की राड लेकर एक दुकानदार के पास पहुंचा था। उसने दुकानदार से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की थी। रुपये देने से मना करने पर उसने दुकानदार पर राड से वार कर उसे घायल कर दिया था। उसने अन्य दुकानदारों के साथ व लोगों से भी मारपीट की थी। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह स्टेशन रोड़ थाने के सामने पहुंच गया था। सीएसपी हेमंत चौहान के वाहन चालक योगेंद्र कारपेंटर ने उसे पकड़ने का प्रयास किया था तो उन पर भी राड से हमला कर दिया था। इससे योगेंद्र के उल्टे हाथ में फ्रेक्चर हो गया था।

अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से उसे बड़ी मुश्किल से पकड़ा था। हमले में पुलिसकर्मी के अलावा मशीनरी पॉट्स के दुकानदार अमित कोठारी पुत्र सुरेंद्रकुमार कोठारी निवासी शांति नगर, दुकान के कर्मचारी कमलेश पुत्र रामलाल निवासी पीएंडटी कालोनी, फल दुकान के संचालक मोहम्मद जाकिर पुत्र मोहम्मद जाफर निवासी सदगुदड़ी मार्ग (सायर चबूतरा), राहगीर बाबूलाल पुत्र मगन लखारा निवासी दिलीप नगर को चोटे आई थी।

18 फरवरी को कराया था अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने कालू सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे 11 फरवरी को ही न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। जेलर वीपी प्रसाद ने बताया कि विचाराधीन बंदी कालू सिंह की तबीयत खराब होने से उसे 18 फरवरी को एमवाय अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। उसकी काफी खोजबीन कराई गई, लेकिन वह नहीं मिला। उसकी तलाश करवाई जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img