Thursday, June 18, 2026
29.8 C
Bhopal

इंदौर से कल रवाना होगी दुबई उड़ान, किराया 20 हजार रुपये

अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से संचालित होने वाली एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय दुबई उड़ान कल बुधवार को रवाना होगी। कोरोना के मामलों में कमी होने के बाद उड़ान में अच्छी खासी बुकिंग देखी गई है, लेकिन अभी भी इस विमान में 20000 रुपये में सीटें उपलब्ध हैं।

जानकारी के अनुसार बेंगलुरु से इंदौर आकर दुबई जाने वाली इस उड़ान में सीटें मिलना काफी मुश्किल होता है। तीसरी लहर के पहले तक काफी मशक्कत के बाद इसमें सीटें उपलब्ध हो पाती थी और इसका किराया भी बढ़कर 60000 रुपये तक पहुंच गया था, जबकि कोरोना काल के पहले चलने वाली इस उड़ान में 24000 रुपये तक में आने जाने का टिकट मिल जाता था।

जनवरी कोरोना के मामलों में वृद्धि होने के कारण इस उड़ान में जाने वाले यात्रियों की संख्या में आश्चर्यजनक रूप से कमी आई थी। किराया घटकर 16 से 18000 तक रह गया था। एजेंटों का कहना था कि विदेशों में क्वॉरेंटाइन के नियम से बचने के लिए लोग अपनी यात्राएं टाल रहे थे। इस कारण काफी संख्या में सीटें उपलब्ध थी लेकिन अब कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद लोग फिर से यात्रा करना शुरू कर रहे हैं। फरवरी माह के अंत से घरेलू उड़ानों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

गौरतलब है कि शहर में ऐसे यात्रियों की संख्या बहुत अधिक है जो घूमने के लिए देश के साथ-साथ विदेशों में भी जाते हैं। शहर में होने वाले वीजा कैंपों में भी यात्रियों की भीड़ देखी गई है ।बीते 1 माह में ही इंदौर से यूरोप जाने वाले डेढ़ सौ से अधिक यात्रियों ने अपनी वीजा औपचारिकताएं इंदौर में ही करवाई है। ट्रैवल एजेंट मार्च और अप्रैल माह में तेजी आने की बात भी कह रहे हैं।

Hot this week

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

Topics

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img