Tuesday, April 28, 2026
28.1 C
Bhopal

कर्नाटक: मंत्री का बयान, मुस्लिम गुंडों ने शिवमोगा में की बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, धारा 144, स्कूल-कॉलेज बंद

Shivamogga News: कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच यहां के शिवमोगा शहर में तनाव है। यहां बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, जिसके बाद तनाव फैल गया। कई स्थानों पर पत्थरबाजी भी हुई। एहतियातन प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि बजरंग दल एक्टिविस्ट की हत्या के पीछे हिजाब विवाद (Hijab Vivad) कारण हो सकता है। हालांकि कर्नाटक के एक मंत्री ने इससे इन्कार किया है। वहीं सोमवार के शहर के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

इस बीच, कर्नाटक मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा, बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या से बहुत आहत हूं। ‘मुसलमान गुंडों’ ने उसे मारा था। मैं अब स्थिति का जायजा लेने के लिए शिवमोगा जा रहा हूं। हम गुंडागर्दी नहीं होने देंगे।

बजरंग दल के 23 वर्षीय कार्यकर्ता हर्ष की रविवार रात हत्या कर दी गई। उसे घायल हालत में मैक गैन जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र के अनुसार, इस घटनाक्रम का राज्य में जारी हिजाब विवाद से कोई संबंध नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हमें किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आगे की जांच की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है। अरागा ज्ञानेंद्र ने पीड़ित के परिवार से भी बात की। वह पेसे से दर्जी था।

परिवार से मुलाकात के बाद मंत्री ने कहा, हत्या रविवार रात 9:30 बजे हुई। पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। हम जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लेंगे। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की और कहा, हमें अभी तक हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है। शिमोगा में रिजर्व पुलिस तैनात की जा रही है।

हत्या की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और त्वरित कार्रवाई बल के जवानों को तैनात किया जा रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को गृह मंत्री से बात कर जांच की स्थिति की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक, ज्ञानेंद्र ने सीएम को बताया कि युवक की हत्या में 4-5 लोग शामिल हो सकते हैं।

Hot this week

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

Topics

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

योगा क्लास जाते समय पीछा करता था पड़ोसी, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर में एक शर्मनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img