Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

ग्वालियर में अंधेरे में खड़े ट्रक में घुसी बाइक निगम कर्मचारी की मौके पर मौत

भिंड रोड पर शनिवार की रात अंधेरे में खड़े ट्रक में बाइक तेज गति से घुस गई। हादसे में बाइक चला रहे नगर निगम कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी किसी मामले में कोर्ट में हाजिरी लगाने भिंड गया था। महाराजपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

लखमीपुरा गांव निवासी रतिराम (50वर्ष) पुत्र सरमनदास वाल्मीकि नगर निगम में नौकरी करता है। शनिवार को कोर्ट में पेशी के लिए बाइक से भिंड गया था। रात में बाइक से घर लौट रहा था। भिंड रोड पर अंधेरे में खड़ा ट्रक उसे नजर नहीं आया। तेज गति से बाइक खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में नगर निगम कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के घरवालों को दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को डेड हाउस पहुंचा दिया। रविवार की दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। ़रिेलवे ट्रैक पर मिला शव: बिरला नगर और रायरू गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव दो भागों में कटा मिला है। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुरानी छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान 18 वर्षीय इंसार पुत्र जमील खान निवासी स्टोन पार्क के रूप में हुइ। वह मानसिक रूप से कमजोर था। माता-पिता शनिवार को रोज की तरह बेटे को घर छोड़कर मजदूरी करने चले गए। घर लौटने पर बेटा नहीं मिला। परिवार के लोग इंसार की तलाश कर रहे थे। रात को उसका शव ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली। इंसार न जाने कब घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img