Saturday, June 27, 2026
33.1 C
Bhopal

मप्र के मंडला में हाथियों के दल ने दो घरों को पहुंचाई क्षति, जान बचाकर भागे ग्रामीण

मवई के हाथियों ने जिले की सीमा में आकर देर रात दो घरों को क्षति पहुंचाई है।मंडला जिला के मवई तहसील अंतर्गत हाथियों का दल गुरुवार को प्रवेश किया है। गुरुवार को मवई से 2 किमी दूर मुड़िया पाठ के जंगलों मे दल को देखा गया। वन अमले ने पहुंचकर गांव से दूर भगाने का प्रयास किया था। देर शाम हाथी के दल ने दो घरों को नुकसान पहुंचाया है। घर मे रहने वाले लोग हाथियों के दल की जानकारी मिलते ही घर छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद पहुंचे हाथियों ने उत्पात मचाया ओर दो घरों को नुकसान किया है।

बिलगांव में भयभीत ग्रामीण: शुक्रवार की रात लगभग 7-8 बजे के बीच ग्राम बिलगांव के चमरू पन्द्रे पिता संपत पन्द्रे के घर को हाथियों के झुंड द्वारा सामने के हिस्से को गिरा दिया गया, एवं घर में रखा पूरा अनाज खा गए। घर में घरवाले संपत सिंह एवं उनकी पत्नी सुकवती थे। जैसे ही घर के तरफ हाथियों के झुंड आने की आहट सुनाई दी तो घर छोड़कर बाहर चले गए। वैसे ही हाथियों के द्वारा घर को गिरा कर अनाज खा गए।

छग से आए हाथी फिर लौटे: हाथियों का समूह छग से आया बताया जा रहा है । ये हाथी पिछले माह में डिंडोरी जिले के जंगल मे घूम रहे थे ओर मवई क्षेत्र में आने के बाद लौट गए थे। इसके बाद फिर वापस वापस आ गए है।ग्रामीणों में भय: घटना के बाद से ग्रामीणों में भय है। घटना के बाद जानकारी मिलते ही सुबह से वन अमला पहुंच गया है। हाथियों के दल से सतर्कता बरतने ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है।

Hot this week

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img