Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ी:स्वर कोकिला की हालत नाजुक, फिर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया; 28 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता ताई तभी से ICU में हैं।

डॉक्टर्स की टीम कर रही निगरानी
लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने दैनिक भास्कर को बताया कि लताजी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम 24×7 उनकी निगरानी कर रही है।

इलाज के दौरान निधन की अफवाहें आई थीं सामने
कुछ दिनों पहले ही लता मंगेशकर के निधन की अफवाहें सामने आईं थीं। इसके बाद उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर परिवार वालों ने कहा कि, कृपया झूठी खबरों पर ध्यान न दें और इन खबरों पर विराम लगा देना चाहिए। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के प्रतीत समदानी ने अपडेट दिया है। दीदी की तबियत में सुधार दिख रहा है और उनका इलाज ICU में चल रहा है। हम उसके शीघ्र स्वस्थ होने और घर वापसी की कामना करते हैं।

लता जी ने आंखें खोली हैं: राजेश टोपे
पांच दिन पहले मीडिया से बात करते हुए माहाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने बताया, “मैंने लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स से बात की। वह रिकवर कर रही हैं। उन्होंने कोरोना और निमोनिया को मात दे दी है। वह पहले वेंटिलेटर पर थीं, लेकिन आज उनका वेंटिलेटर भी हटा दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन दिया जा रहा है। लता जी ने अपनी आंखें खोली हैं और डॉक्टर्स से बात भी कर रही हैं। कोरोना के कारण वह थोड़ी कमजोर हो गई हैं, लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है।”

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img