Sunday, October 4, 2026
24.1 C
Bhopal

सतना में विस्फोटक मैग्जीन विक्रेता, होटल मालिक के ठिकानों पर जीएसटी की दबिश

सतना के अमरपाटन कस्बे में स्थित जैन एसोसिएट्स पर बुधवार को जीएसटी की एंटी एविजन ब्यूरो की टीम ने छापामार कार्रवाई की। फर्जी बिलों के जरिए टैक्स चोरी के मामले में जीएसटी की एंटी एविजन टीम ने विस्फोटक मैग्जीन और होटल मालिक के संचालक पीयूष जैन के घर व दफ्तर में कार्रवाई की। यह कार्रवाई 20 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने मिलकर की जो पांच वाहनों से पीयूष जैन के ठिकानों पर पहुंचे थे। बुधवार सुबह से शुरू यह कार्रवाई शाम तक जारी रही। जिसमें करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी उजागर होने की संभावना है। सतना जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर गणेश सिंह के नेतृत्व में सतना की टीम ने यह कार्रवाई की। उनके साथ सुरक्षा बल भी मौजूद रहे।

naidunia

कई दस्तावेज जब्त : असिस्टेंट कमिश्नर गणेश सिंह के अनुसार पीयूष जैन के संस्थान से कई अहम दस्तावेज, बोगस बिल और लेन-देन के दस्तावेज जब्त किए गए हैं जिनसे करोड़ों की टैक्स चोरी उजागर होने की संभावना है। यह जांच शाम तक जारी रही। इस दौरान गाड़ियों का काफिला और सुरक्षा बल देखकर आस-पास के लोगों में कौतुहल बना रहा है। लोग तरह-तरह की संभावनाएं जताते रहे। बताया जा रहा है कि पीयूष जैन जो कि सतना में विस्फोटक मैग्जीन का बड़ा काम करता है। इसके पास से सीमेंट फैक्ट्रियों और खदानों में विस्फोटक भी सप्लाई होता है और इसके कई फर्म भी हैं जो फर्जी तरीके से लेन-देन करता है जिसके कारण पीयूष जैन कई दिनों से जीएसटी विभाग की राडार पर था।

naidunia

की जाएगी वसूली : कर चोरी के आरोप में जीएसटी की टीम द्वारा पीयूष जैन के ठिकानों से कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं जिनसे कर चोरी उजागर होने के बाद जीएसटी की एंटी एविजन ब्यूरो की टीम पीयूष जैन से वसूली कर सकती है। इस दशा में आरोप सिद्ध होने और टैक्स की राशि जमा नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई भी होना बताया जा रहा है।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img