Friday, July 3, 2026
26.5 C
Bhopal

अगले महीने इंदौर से दो पर्यटक ट्रेनें, नौ ज्योतिलिंग और दो धाम ले जाएगी यात्रियों को

कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अब इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म लिमिटेड (आइआरसीटीसी) ने भारत दर्शन एवं पिलग्रिम विशेष पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अगले माह इंदौर से दो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि 25 मार्च को इंदौर से मल्लिकार्जुन के साथ दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन रवाना होगी। इंदौर से शुरू होने वाली यह ट्रेन देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, होशंगाबाद, इटारसी, बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम एवं बल्लारशाह स्टेशनों से होते हुए जाएगी। यहां से भी यात्री इसमें सवार हो सकेंगे। 10 दिनों की इस यात्रा में मल्लिकार्जुन, कांचीपुरम, रामेश्वरम,मदुरई एवं कन्याकुमारी के मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए यात्रियों को 9,450 रुपये स्लीपर श्रेणी एवं 15,750 (3 एसी श्रेणी) प्रति व्यक्ति का भुगतान उठाना देना होगा। इस राशी में चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन शामिल रहेगा।

स्लीपर कोच के यात्रियों को लाज, डोरमेट्री या धर्मशाला जबकि थर्ड एसी के यात्रियों को नान-एसी बजट होटल में रात्रि विश्राम की सुविधा और घूमने के लिए बस खर्च भी समाहित रहेगा। टिकट शुल्क में ही यात्रियों के चार लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह 28 मार्च को रीवा शहर से पिलग्रिम विशेष पर्यटन ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन यात्रियों को नौ ज्योतिर्लिंग के साथ तिरुपति, स्टेचू आफ यूनिटि और दो धाम के दर्शन के लिए ले जाएगी। रीवा से होकर ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, होशंगाबाद, रानी कमलापति, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास, इंदौर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोदरा एवं वडोदरा स्टेशनों से होते हुए जाएगी। यहां से भी यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 16 दिनों की इस यात्रा में द्वारका, सोमनाथ, नासिक, औरंगाबाद, परभनी, परली, मल्लिकार्जुन, तिरूपति, रामेश्वरम, मदुरई, भीमाशंकर के मंदिरों के साथ ही स्टेच्यू आफ यूनिटि के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रियों को 15,120 रुपये (स्लीपर श्रेणी) एवं 25,200 रुपये (3 एसी श्रेणी) प्रति व्यक्ति का खर्च उठाना होगा, जिसमें पहली ट्रेन की तरह सारी सुविधा मिलेगी। इस यात्रा में श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान कोविड नियमों का पालन होगा।

Hot this week

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

इंदौर में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ व धमकी के तीन मामले, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं और...

Topics

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img