Wednesday, July 15, 2026
30.4 C
Bhopal

इंदौर में खंडवा रोड पर हादसा, 5 गाड़ियां टकराई

इंदौर में खंडवा रोड स्थित मील तिराहे पर रविवार शाम को करीब 7 बजे 5 गाड़ियां टकरा गई। यहां एक ट्रक के सामने अचानक पिकअप गाड़ी आ गई, जिसे बचाने में वह असंतुलित हो गया।

कार और पिकअप को टक्कर मारते हुए असंतुलित ट्रक सीधे बस में जा घुसा। इसी दौरान पीछे से आ रही एक ट्रैवलर भी बस में टकरा गई।

हादसे में 6 लोगों के घायल होने की सूचना है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि 2 मामूली घायलों को प्रारंभिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

घटना के बाद रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

ग्रामीण एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया-

हादसे में घायलों को तेजाजी नगर के समीप एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है। 3 गाड़ियों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। खंडवा रोड पर एक पिकअप गाड़ी गलत तरीके से इंदौर की तरफ जा रही थी। उसे बचाने में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद असंतुलित ट्रक ने अन्य गाड़ियों को चपेट में ले लिया।

Hot this week

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल: सुदामा नगर दंपती हत्याकांड का खुलासा, प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों ने की थी हत्या

​भोपाल। सुदामा नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती हेमंत...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

Topics

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img