Friday, October 2, 2026
27.1 C
Bhopal

कर्मचारियों पर मेहरबान हुई ये कंपनी, कोरोना में खूब किया काम तो बुक करा दी 1 करोड़ की ट्रिप

कोरोना संकट के दौरान कई कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन की योक रिक्रूटमेंट कंपनी ने कोरोना महामारी के दौरान काम कर रहे अपने सभी 55 कर्मचारियों को खास तोहफा दिया है। इस कंपनी अपने कर्मचारियों को छुट्टी पर ले जाने के लिए 1,00,000 पाउंड (1 करोड़ रुपये से ज्यादा) खर्च कर रही है।

मुश्किल वक्त में भी कर्मचारियों के साथ रही कंपनी

ब्रिटेन की योक रिक्रूटमेंट कंपनी के CCO पवन अरोड़ा ने कहा कि साल 2020 पूरी इंडस्ट्री के लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। ऐसे समय में कंपनी के स्टाफ ने जोखिम के साथ काम किया, इसलिए हम अपने कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहते हैं।

कंपनी ने लिंक्डइन पर की घोषणा

ब्रिटेन की योक रिक्रूटमेंट कंपनी ने वेकेशन की घोषणा अपने लिंक्डइन अकाउंट पर की थी। कंपनी के मुताबिक कोरोना काल में भी कर्मचारियों ने काफी मेहनत की, जिसे धन्यवाद के रूप में फ्री छुट्टी देने का फैसला किया है। हम जो भी करते हैं, उसमें बेस्ट देने की कोशिश करते हैं। कंपनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य ऐसी संस्कृति विकसित करना है, जो विश्वास करे कि उनके कर्मचारी जीतते हैं। कंपनी कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल बनाना चाहती है। कंपनी ने बताया कि इस वेकेशन ट्रिप पर करीब 1 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

कंपनी के 55 कर्मचारियों को मिला यह तोहफा

कंपनी ने यह ऑफर सिर्फ शीर्ष स्तर के अधिकारियों को ही नहीं, बल्कि अपने सभी 55 टीम सदस्यों को यह तोहफा दिया है। यह वेकेशन अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। कंपनी नॉर्थ वेस्ट अफ्रीका से लेकर स्पेन के कैनरी आइलैंड्स तक सभी को लेकर जा रही है। कर्मचारियों के लिए यह अवकाश 4 दिन का होगा। कंपनी के जानकारी दी है कि साल 2021 में अच्छी ग्रोथ हुई, जिसके चलते कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें फ्री वेकेशन पर भेजने का फैसला किया गया।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img