Tuesday, June 30, 2026
25.4 C
Bhopal

छत्तीसगढ़ में सुबह से ही चली ठंडी हवाएं, शुक्रवार को भी रहेगा शीतलहर का असर

उत्तर से आने वाली ठंडी व शुष्क हवाओं के प्रभाव से गुरुवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में ठंडी हवाएं चली। कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाया रहा। कोहरे का असर विशेष रूप से आउटर क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिला और इसकी वजह से आउटर में ठंड भी ज्यादा रही।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार 28 जनवरी को भी प्रदेश में शीतलहर की स्थिति रहेगी। अभी न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा और उसके बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।

जनवरी में अधिकतम तापमान ज्यादा गिरा

इस साल नववर्ष के शुभारंभ से ही प्रदेश में बादल छाने व बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट रही। राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश भर के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट का रुख ही रहा। इसके साथ ही इस साल पिछले साल की अपेक्षा काफी ठंडी पड़ने की वजह से गर्म कपड़ों का कारोबार काफी ज्यादा रहा। कारोबारियों का भी कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा 20 फीसद तक ज्यादा कारोबार हुआ है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश भर में उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाओं के आने के कारण ठंडी में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार है। हालांकि अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

Hot this week

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

Topics

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img