Tuesday, June 23, 2026
27.2 C
Bhopal

छात्रा का एग्जाम पेपर हुआ खराब , सुसाइड

हरदोई: यूपी के हरदोई जिले में हिंदी का पेपर खराब हो जाने से इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. पेपर ठीक न होने छात्रा काफी तनाव में थी.यह पूरा मामला हरियावा थाना इलाके पुरेला गांव का है. मृतक छात्रा का नाम पूजा था और उसकी उम्र 17 साल थी. पूजा अपनी तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी और उसके दो भाई भी हैं. गुरुवार को उसका इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षा का हिंदी का पेपर था. पेपर देने के बाद पूजा घर आई तो परेशान थी. घरवालों ने जब पूजा से परेशान होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पेपर खराब हो गया है. जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसे समझा कि परेशान होने की जरूरत नहीं है. लेकिन रात में उसने कमरे में फांसी लगा ली. पूजा की मां जब किसी काम से कमरे में गई तो उनके होश उड़ गए उनकी चीख सुनकर परिवार के बाकी लोग भी भाग कर आए. खबर फैलते ही पड़ोसियों की भी भीड़ इकट्ठा हो गई. इसी बीच एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img