Friday, June 26, 2026
29.6 C
Bhopal

जबरन पॉर्न वीडियो दिखाता था ट्यूशन टीचर

हरियाणा। हरियाणा के जींद में ट्यूशन टीचर की बहुत ही शर्मनाक हरकत सामने आई है। जिला पुलिस ने टीचर के खिलाफ पढ़ाई के बीच छात्रा को जबरन पॉर्न दिखाने का मामला दर्ज किया है। टीचर पर छात्रा के पिता की हत्या करने की धमकी देने का मामला भी दर्ज हुआ है। पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा अंकुर नामक व्यक्ति के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। उन्होंने बताया कि अंकुर ने घर में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा को जबरन पॉर्न वीडियो दिखाया। छात्रा ने घर जाकर माता-पिता से इसकी शिकायत की। इसके बाद छात्रा ने ट्यूशन जाना बंद कर दिया। शिकायत के अनुसार, घटना के बाद छात्रा ने जब ट्यूशन जाना बंद कर दिया तो अंकुर उसका पीछा करने लगा। एक दिन अंकुर ने उसके पिता की गाड़ी के आगे बाइक लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

Hot this week

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

Topics

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img