Thursday, May 14, 2026
31.1 C
Bhopal

जब मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना बोलीं- घर तोड़ना होता तो मैं कब का तोड़ देती

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार के लोग अकसर चर्चा में रहते हैं। अखिलेश यादव तो सपा के अध्यक्ष ही हैं, जबकि उनके भाई शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव भी सुर्खियों में रहते हैं। बहू अपर्णा यादव तो भाजपा में आने के बाद से अकसर मीडिया की चर्चाओं में रहती हैं। हालांकि इस पूरी चकाचौंध के बीच मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का जिक्र कम ही होता है। वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी हैं, जिनसे उन्होंने पहली पत्नी मालती यादव के निधन के सालों बाद शादी की थी। अपर्णा यादव इन्हीं साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।

साधना गुप्ता यूं तो राजनीतिक चर्चाओं में कभी नहीं आतीं, लेकिन 2017 में यादव परिवार में जब विवाद चरम पर था तो उनका भी जिक्र आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विवाद के लिए अखिलेश यादव के समर्थकों ने साधना गुप्ता को भी जिम्मेदार ठहराया था। उनका कहना था कि उनके चलते ही यह कलह हुई है और इसकी वजह यह है कि वह अपने बेटे प्रतीक को राजनीति में लाना चाहती हैं। इसी के चलते बेटे अखिलेश और पिता मुलायम के बीच खाई पैदा हुई है। बता दें कि अखिलेश यादव की मां मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी थीं।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img