Wednesday, August 12, 2026
24.9 C
Bhopal

थाना कमला नगर पुलिस ने निकाला सोनू एंजेल का जुलूस, कई दिनों से था फरार

सोनू हत्या के प्रयास मामले में था फरार

राजधानी भोपाल की कमला नगर थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास के मामले में फरार शातिर अपराधी सोनू एंजेल उर्फ तरुण पाल को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है | इसके साथ ही गुरुवार को कमला नगर थाना पुलिस ने आरोपी का कमला नगर में पैदल जुलूस भी निकाला है | सोनू एंजल के विरुद्ध पूर्व में थाना शाहपुरा हबीबगंज कोलार वा टीटी नगर में करीब 21 मामले दर्ज हैं |

यह है पूरा मामला
थाना कमला नगर में 18 जनवरी 2025 को फरियादी प्रशांत डोगरे पिता अशोक डोंगरे निवासी अंबेडकर नगर ने सोनू एंजल के विरुद्ध FIR दर्ज कराई | पुलिस के अनुसार फरियादी ने बताया की सोनू एंजेल पुरानी रंजिश को लेकर गंदी गंदी गाली देकर छूरी हरिया जी प्रशांत के साथ मारपीट की इसके बाद थाना कमला नगर ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी सोनू एंजल के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की आरोपी तभी से फेरारी काट रहा था | 9 जुलाई को मुखबीर सूत्र से पुलिस ने घेराबंदी कर सोनू उर्फ एंजेल को गिरफ्तार कर लिया |

थाना प्रभारी निरूपा पांडे की रही अहम भूमिका

आरोपी को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे की रही | थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश में टीम में लगा रखी थी | कार्रवाई में उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह राजावत उप निरीक्षक संजय वर्मा सहायक उप निरीक्षक जयवीर सिंह सहित थाना कमला नगर की पुलिस स्टाफ ने आरोपी को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई है |

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img