Tuesday, July 28, 2026
23.2 C
Bhopal

दर्दनाक, 4 लोगों की हुई हत्या

यूपी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में ग्राम समाज की जमीन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. इसके बाद एक परिवार ने लाठी-डंडो और धारदार हथियार से दूसरे परिवार पर हमला कर दिया. इस संघर्ष में 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोगों के घायल होने की खबर है. मामला अमेठी के गुंगवाछ के राजापुर कौहार का है. बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले संकटा प्रसाद के घर के पास ग्राम सभा की जमीन पड़ी है. इस पर गांव के ही रामदुलारे, बृजेश और अखिलेश जबरन कब्जा कर रहे थे. जब संकटा प्रसाद ने मना किया तो कब्जा करने वाले लोगों ने संकटा प्रसाद और उसके परिजनों पर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने संकटा प्रसाद, हनुमान यादव, धन्नो देवी, नयका देवी , राजकुमार यादव, अशोक कुमार को लाठी डंडों से पीटा और धारदार हथियार से हमला किया. इस हमले के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया. जहां संकटा यादव, हनुमान यादव, अमरेश यादव और पार्वती यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंचा और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, मामला ग्राम समाज की जमीन से जुड़ा है जिसे लेकर दोनों यादव पक्षो में आए दिन विवाद रहता था. अभी हाल ही में पुलिस ने दोनों पक्षो की आपस मे सुलह भी कराई थी, फिलहाल इस बड़ी घटना से पुलिस के होश उड़ गए हैं और इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Hot this week

पुरानी रंजिश में ममेरे भाई की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी राकेश पंथी गिरफ्तार

भोपाल:​शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में पुराना मकान...

कॉलेज छात्रा से मारपीट और कपड़े फाड़ने के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

​जयपुर: प्राइवेट कॉलेज की छात्रा से मारपीट कर उसके कपड़े...

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, मंदसौर के 40 श्रद्धालु घायल

​श्रीनगर/मंदसौर: जम्मू-कश्मीर के बालटाल से श्रीनगर आ रही मध्य प्रदेश...

कलियासोत डेम वेटलैण्ड में स्टंटबाजी करने वाले 10 वाहन जप्त, रातीबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना पुलिस ने कलियासोत डेम के वेटलैण्ड क्षेत्र...

Topics

मूक-बधिर मां की साड़ी में लगी आग, झुलसने से दो वर्षीय बेटी की मौत

देपालपुर (इंदौर)। जिम्मेदार तहसील के ग्राम कुनगारा में सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img